आगरालीक्स…आगरा में मोक्षदा एकादशी पर निकली भव्य निशान और पोशाक यात्रा…लगे खाटू श्याम के जयकारे
मोक्षदा एकादशी के उपलक्ष में आगरा नरेश श्याम भक्त सेवा समिति रजि०, एवम पोशाक सेवा समिति आगरा के द्वारा निशान एवं पोशाक यात्रा श्री लक्ष्मी जी के मंदिर बल्केश्वर से श्री खाटू श्याम जी मंदिर जीवनी मंडी आगरा तक निकाली गयी। जिसमे 101 श्री खाटू श्याम जी के निशान प्रेमी साथ लेकर बाबा के मीठे मीठे भजनों के साथ बहुत ही आनंद के साथ यात्रा में शामिल हुए। साथ ही अग्रवन गौ शाला वाटर वाटर्स पर गौ माता की सेवा की गयी।जिसमें आगरा नरेश श्याम भक्त सेवा समिति रजि०, आगरा एवं आगरा नरेश श्याम भक्त पोशाक सेवा समिति, आगरा के सभी पदाधिकारी एवं सदस्य मौजूद रहे।