आगरालीक्स…आगरा में मसीही समाज ने बाइक और कार रैली से दिया प्रभु यीशू के जन्म का संदेश…
आगरा मसीही समाज कमेटी द्वारा सोमवार को पूरे शहर को हमेशा की तरह क्रिसमस त्यौहार के आगमन की सूचना दी गई। हर वर्ष की तरह इस बार भी समिति ने शहर में एक मोटर बाइक एवं कार रैली के माध्यम से प्रभु यीशु के जन्म का संदेश दिया। रैली कुछ इस तरह से रही। रैली की शुरुआत सीएनआई बिशप बिजय के नायक एवं संत पॉल चर्च की प्रेस्बिटेर इंचार्ज रेव शाइनी नायक के द्वारा संत पॉल चर्च से हुई। इसके बाद सूरसदन से कैथेड्रल चर्च से होती हुई MG रोड से होती हुई सेन्ट्रल मैथोडिस्ट चर्च, बैपटिस्ट स्कूल से संत मेरी चर्च पर जाकर समाप्त हुई। समाप्ति के समय एक लघु नाटिका का मंचन किया गया जिसमें यह दिखाया गया कि किस तरह प्रभु यीशु का जन्म कैसे ओर किन परिस्थितियों में हुआ।फादर जोसफ डाबरे विशेष संदेश दिया। रेव अनिल बी लाल ने सभी प्रस्तुत लोगों एवं सभी गणमान्य लोगों को उनकी उपस्थिति एवं कार्यक्रम को सुचारू रूप से चलाने के लिए प्रशासन को धन्यवाद प्रेषित किया। रैली में मुख्य रूप से अलेक्जेंडर इमानुएल,नवीन पुस्होंग, डा. अमित नेल्सन, डा. हणोक मैसी, फिलिप लाल,रोहित मैसी, लॉरेंस मसीह एवं मीडिया प्रभारी डेनिस सिल्वेरा उपस्थित रहे।