आगरालीक्स…जन—जन के संत आचार्य श्री विद्या सागर जी महाराज को कल विराट श्रद्धांजलि देगा आगरा. छीपीटोला जैन मंदिर में दी जाएगी श्रद्धांजलि
आगरा में श्री पार्श्वनाथ दिगम्बर जैन जैसवाल पांचयति मन्दिर, जैन भवन छीपीटोला में सोमवार को विराट श्रद्धांजलि सभा आयोजित की जा रही है. आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज के समाधि में जाने पर यह श्रद्धांजलि सभा होगी जिसमें हजारों की संख्या में जैन समाज के लोग आएंगे.
आगरा में आज क्रांतिवीर मुनि श्री प्रतीक सागर जी महाराज जी ने बताया कि आज युग दृष्टा ब्रहमांड के देवता संत शिरोमणि आचार्य प्रवर श्री विद्यासागर जी महामुनिराज ब्रह्म में लीन हो गए हैं। हम सबके प्राण दाता राष्ट्रहित चिंतक परम पूज्य गुरुदेव ने विधिवत सल्लेखना बुद्धिपूर्वक धारण करली थी। पूर्ण जागृतावस्था में उन्होंने आचार्य पद का त्याग करते हुए 3 दिन के उपवास गृहण करते हुए आहार एवं संघ का प्रत्याख्यान कर दिया था एवं प्रत्याख्यान व प्रायश्चित देना बंद कर दिया था और अखंड मौन धारण कर लिया था।

आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज केवल वे सन्त नहीं चलते फिरते इस धरती पर अरिहंत के स्वरूप थे। सरलता और बालक वद मुस्कान ने सम्पूर्ण विश्व को संयम और चरित्र के पथ पर बढ़ने की प्रेरणा दी है। ऐसे महान संत को कैसे भूल सकते अचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज शरीर से इस दुनिया से जा सकते है। लेकिन भक्तों के ह्रदय में हमेशा मूर्तिवान बनकर स्थापित रहेंगे उक्त विचार क्रांतिवीर मुनि श्री प्रतीक सागर जी महाराज ने समाधि के अवसर पर जैन भवन छीपीटोला में धर्मसभा को सम्बोधित करते हुए कही। आगे कहा कि आचार्य विद्यासागर जी महाराज केवल जैन संत नहीं थे। अपितु जन-जन संत थे। इसलिए इनकी श्रद्धांजलि सभा में केवल जैन ही नहीं जन-जन को उपस्थित होने का अवाहन करता हूँ।
क्रांतिवीर मुनि श्री प्रतीक सागर जी महाराज के पावन सानिध्य में सम्पूर्ण दिगम्बर जैन समाज एवं सभी समाजों के लिए आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज में समाधि के प्रसंग पर विराट श्रद्धांजलि सभा का आयोजन पार्श्वधाम, छीपीटोला, आगरा में आयोजन मीडिया प्रभारी राहुल जैन ने बताया कि 19 फरवरी को सुबह प्रातः 9:30 वर्ष आयोजित होगी।