आगरालीक्स…आगरा में दो युवकों को फांसी की सजा…पांच साल की बच्ची से किया था दुष्कर्म, फिर कर दी थी बेरहमी से हत्या…
आगरा में पांच साल की बच्ची से रेप ओर हत्या के दो दोषियों को फांसी की सजा सुनाई गई है. पॉक्सो कोर्ट में 18 महीनों की सुनवाई और 18 गवाओं की गवाही के बाद कोर्ट ने अपराध को जघन्य और घृणित माना. दोनों आरोपी मासूम बच्ची के रिश्ते के चाचा और उसका दोस्त है. कोर्ट का फैसला सुनाने के बाद दोषी कोर्ट में रोते हुए माफी मांगने लगे.
ये है पूरी घटना
घटना 18 मार्च 2024 को बाह थाना क्षेत्र की है. यहां एक पांच साल की बच्ची घर के बाहर खेल रही थी तभी उसके रिश्ते का चाचा अमित और उसका साथी निखिल बहला कर बाइक पर ले गया. दोनों ने बच्ची के साथ गैंगरेप और कुकर्म किया. दोनों ने इसके बाद बच्ची की हत्या कर दी और शव को कहीं छुपा दिया. इधर बच्ची की तलाश में परिजन लगे रहे लेकिन बच्ची का कहीं पता नहीं चला. 19 मार्च को बच्ची के पिता को कॉल् कर 6 लाख की फिरौती मांगी. इसके बाद पिता ने पुलिस को सूचना दी. पुलिस ने इसके बाद जांच कर रिश्ते के चाचा अमित और उसके साथी निखिल को 20 मार्च को अरेस्ट कर लिया. इसके बाद इनकी निशानदेही पर बच्ची का शव बरामद हुआ. पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गैंगरेप और कुकर्म की पुष्टि हुई थी. शरीर के हर हिस्से पर चोट के निशान थे.
पुलिस ने मजबूत साक्ष्यों के साथ महीने के अंदर कोर्ट में चार्जशीट दखिल की. कोर्ट ने तत्काल मुकदमे की सुनवाई शुरू कर दी. एडीजीसी सुभाष गिरी ने मामले में 18 गवाओं के बयान कराए, साक्ष्यों के साथ मजबूत तर्क दिए. इसके आधार पर कोर्ट ने अपना फैसला सुनाया.