आगरालीक्स…आगरा में बच्चों से भरी वैन पांच फीट गहरे नाले में गिरी, जिसने भी देखा वो सन्न रह गया. पढ़ें प्रत्यक्षदर्शियों की जुबानी…अपनी राय दें और पूरी घटना जानें
आगरा के सेंट जॉर्जेज कॉलेज सेकेंड यूनिट, पुराना रघुनाथ टॉकीज मार्ग पर बुधवार दोपहर में स्कूल की छुट्टी हुई। इसी दौरान बारिश भी शुरू हो गई। बच्चों को वैन में बिठाने के बाद चालक बैग रखने लगा। इस दौरान हैंड ब्रेक हट गया और वैन पीछे की तरह जाने वाली, पीछे बड़ा खुला नाला है, वैन नाले में गिर गई उसका आधा हिस्सा नाले और आधा हिस्सा बाहर रह गया। चीख पुकार मचने पर स्थानीय लोग आ गए उन्होंने वैन में फंसे बच्चों को बाहर निकाला। बच्चों को स्थानीय लोगों ने केपी हॉस्पिटल में भर्ती कराया है।10 बच्चे थे सवार, आधी वैन नाले में सवाई
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि वैन जिस समय नाले में गिरी उस समय वैन के अंदर 10 बच्चे थे. वैन का पीछे का हिस्सा नाले में खड़ा हो गया. वैन में बैठे बच्चे चीखने लगे. ऐसे में बच्चों के लिए तुरंत दौड़े और किसी तरह सभी बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाला. बच्चों के परिजन भी सूचना पर आ गए और पुलिस भी पहुंच गई. स्कूल प्रबंधन की ओर से बच्चों को भेजने की व्यवस्था की गई.
रघुनाथ टाकीज के पास बहने वाला नाला लगभग पांच फीट गहरा है.सालों पुराने इस नाले के पास बाउंड्री नहीं है. इसी के पास स्कूल की वैन खड़ी होती हैं. नाले में पानी के साथ ही गंदगी भी बहुत है. आसपास के लोगों ने बताया कि वैन का हैंड ब्रेक किसी ने खींच दिया जिससे नाले में वैन गिर गई. वैन एक झटके में नाले में जाकर गिरी थी. बड़ा हादसा हो सकता था
वैन प्राइवेट थी. सभी बच्चे सुरक्षित हैं. घ्ज्ञटना की जांच की जा रही है कि कैसे हैंड ब्रेक हटा, जिससे वैन पीछे चली गई
आशीष पॉल
स्कूल प्रिंसिपल