आगरालीक्स…आगरा में अचानक चालू स्कॉर्पियो में लगी आग. थोड़ी ही देर में आग ने पूरी स्कॉर्पियो को ले लिया चपेट में. देखें वीडियो
आगरा के थाना सिकंदरा क्षेत्र में शुक्रवार दोपहर को एक चालू स्कॉर्पियों में अचानग आग लग गई. आग ने थोड़ी ही देर में पूरी गाड़ी को अपनी चपेट में ले लिया. गनीमत रही कि चालू स्कॉपियो खड़ी हुई थी और उसका गेट खुला हुआ था. चालक उस समय बाहर था. काफी प्रयास के बाद आग पर काबू पाया जा सके.

ये है पूरा मामला
थाना सिकंदरा क्षेत्र के पुष्पांजल रेजीडेंसी में दिलीप बघेल रहते हैं. उनकी स्कॉपियो को दोपहर करीब एक बजे उनका ड्राइवर सोनू सड़क पर साफ कर रहा था. इस दौरान उसने गाने सुनने के लिए चाभी लगा दी. सफाई के दौरान अचानक शॉर्ट सर्किट से आग लग गई. चालक सोनू जब तक कुछ समझ पाता तब तक आग ने विकराल रूप लेना शुरू कर दिया और थोड़ी ही देर में आग ने पूरी स्कॉर्पियो को अपनी चपेट में ले लिया. सोनू वहां से दूर चला गया. गनीमत ये भी रही कि उस समय गाड़ी के पास कोई और भी नहीं था. आसपास के लोगों ने अपनी सबमर्सिबल से आग बुझाने का प्रयास किया लेकिन उससे पहले ही गाड़ी लगभग पूरी तरह से जल चुकी थी.