आगरालीक्स…आगरा—लखनऊ एक्सप्रेस वे पर टायर फटने से वैन पलटी. लोगों में मची चीख पुकार
फतेहाबाद में आगरा लखनऊ एक्सप्रेस वे पर टायर फटने से वैन 50 मीटर घिसटती हुई पलट गई. इससे वैन में सवार सवारियों में चीख पुकार मच गई. हादसे में दो युवतियों समेत 6 लोग घायल हो गए. सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है.हादसा शनिवार दोपहर डेढ़ बजे की है. आगरा से सौरिख के लिए सवारियांलेकर ज रही थीं. एक्सप्रेस वे के किलोमीटर 26.500 पर टोल प्लाजा के पास अचानक टायर फटने से वैन लगभग 50 मीटर तक पलटकर घिसटती चली गई. इससे सवारियों में चीख पुकार मच गई. सूचना पर पुलिस मौके पर हपुंच गई. हादसेमें घायल सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है.