Wednesday , 10 June 2026
Home आगरा Agra News : Aadya and Anveshika from Agra will hone their creativity by visiting the ‘Lekhak Gaon’
आगराटॉप न्यूज़बिगलीक्स

Agra News : Aadya and Anveshika from Agra will hone their creativity by visiting the ‘Lekhak Gaon’

315

आगरालीक्स…आगरा की आद्या और अनवेषिका जाएंगी ‘लेखक गाँव’, भारत का पहला ऐसा केंद्र जो लेखकों, कवियों और रचनात्मक लोगों के लिए प्रेरणादायक है, जानें कौन हैं आद्या और क्यों किया गया आमंत्रित ?

आगरा में जीडी गोयनका पब्लिक स्कूल में कक्षा 9 की छात्रा आद्या सिंह को देहरादून के पास थानो में स्थित 'लेखक गाँव' आने का निमंत्रण मिला है। उन्हें यह अवसर उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और लेखक रमेश पोखरियाल ने दिया। वे इतनी कम आयु में आद्या की हिन्दी भाषा से प्रभावित हुए।

बता दें कि जीडी गोयनका पब्लिक स्कूल में 10 से 11 जनवरी 2026 तक दो दिवसीय इंटरनेशनल ताज साहित्य उत्सव सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इसमें दूसरे दिन उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री एवं केंद्रीय मंत्री रह चुके प्रख्यात लेखक डॉ. रमेश पोखरियाल ‘निशंक’ को उनके विशिष्ट साहित्यिक योगदान के लिए गोयनका साहित्य अकादमी अवार्ड से सम्मानित किया गया। आद्या सिंह और कक्षा 7 में पढ़ने वालीं अनवेषिका सिंह ने हिन्दी भाषा में मंच संचालन किया था। उनकी हिन्दी से प्रभावित होकर ही श्री पोखरियाल ने दोनों ही छात्राओं को 'लेखक गाँव' आमंत्रित किया। साहित्यकारों को प्रोत्साहित करने के लिए उनके साथ अतिथि मंडल में केंद्रीय राज्य मंत्री प्रो. एसपी सिंह बघेल भी थे।

आद्या सिंह शहर के प्रतिष्ठित फिजीशियन मेजर डॉ. विश्वदीपक और शिक्षिका सारिका सिंह कीं सुपुत्री हैं और बचपन से ही मेधावी छात्रा हैं। बेहद कम आयु में ही उन्होंने हिन्दी और अंग्रेजी भाषाओं पर अच्छी पकड़ बना ली है। उनका मानना है कि लेखक गांव उनकी इस प्रतिभा को निखारने का अवसर और वातावरण प्रदान करेगा।

लेखक गांव के बारे में
देहरादून के पास थानो में स्थित 'लेखक गाँव' भारत का पहला ऐसा केंद्र है जो लेखकों, कवियों और रचनात्मक लोगों के लिए प्रकृति के बीच एक शांत, प्रेरणादायक स्थान प्रदान करता है। जहां वे कार्यशालाओं, आवासीय कार्यक्रमों और शांत कोनों में अपनी रचनात्मकता को निखार सकते हैं। इसे उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और लेखक रमेश पोखरियाल 'निशंक' की पहल पर शुरू किया गया था। यह स्थान हिमालय की संस्कृति और साहित्य को बढ़ावा देने के साथ-साथ वैश्विक साहित्यिक आदान-प्रदान का केंद्र बनने का लक्ष्य रखता है।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

आगरा

Agra Live News: Special Yamuna Utsav organized at Agra’s Shri Premnidhi Ji Temple…#agranews

आगरालीक्स…स्नान यात्रा (यमुना उत्सव) में ठाकुर जी को कराया गया शीतल जल...

टॉप न्यूज़

Agra Live News: ABVP protests at the university in Agra; submits memorandum to the Vice-Chancellor…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में एबीवीपी का विवि में प्रदर्शन. कुलपति का किया घेराव. मांगों...

टॉप न्यूज़

Agra Live News: Bulldozer run on unauthorized colony, two illegal constructions in Tajganj is also sealed…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में 34 हजार वर्ग मी. में बन रही अनाधिकृत कॉलोनी पर...

आगरा

Agra Live News: A grand celebration of Nandotsav was held at the Shri Thakur Mathuradhish Temple…#agranews

आगरालीक्स…आंगन नन्द के भई बधाई, सकल ब्रजवासी दौड़े आए….प्राचीन पुष्टिमार्गीय श्रीठाकुर मथुराधीश...

error: Content is protected !!