Sunday , 8 February 2026
Home हेल्थ Agra News: Dr. Parthasarathi Sharma becomes National Joint Secretary of Ideal Homeopathic Welfare Organization…#agranews
हेल्थ

Agra News: Dr. Parthasarathi Sharma becomes National Joint Secretary of Ideal Homeopathic Welfare Organization…#agranews

आगरालीक्स…आगरा के डॉ. पार्थसारथी शर्मा बने आइडियल होम्योपैथिक वेलफेयर ऑर्गेनाइजेशन के राष्ट्रीय संयुक्त सचिव

द्वितीय ऑल इंडिया होम्योपैथिक मेडिकल कांग्रेस के दौरान आइडियल होम्योपैथिक वेलफेयर ऑर्गेनाइजेशन की राष्ट्रीय कार्यकारिणी (2026–2028) का चुनाव आचार्य शांति सागर सभागार, हरि पर्वत में संपन्न हुआ। इस चुनाव की प्रक्रिया डॉ. दिनेश त्रिपाठी (वाराणसी) एवं डॉ. कुसुमाकर श्रीवास्तव (सोनभद्र) की निगरानी में पूरी की गई। चुनाव परिणामों की घोषणा के साथ ही आगरा के वरिष्ठ होम्योपैथ चिकित्सक डॉ. पार्थसारथी शर्मा को संगठन का राष्ट्रीय संयुक्त सचिव निर्वाचित किया गया। डॉ. शर्मा देश-विदेश में सर्वाधिक मरीज देखने के लिए विश्व रिकॉर्डधारी हैं और होम्योपैथी के क्षेत्र में उनका योगदान अत्यंत उल्लेखनीय माना जाता है। उनके चयन से आगरा सहित संपूर्ण उत्तर प्रदेश के चिकित्सकों में हर्ष और गर्व का वातावरण है।

राष्ट्रीय कार्यकारिणी में डॉ. जे. एन. सिंह रघुवंशी को राष्ट्रीय अध्यक्ष, डॉ. मनोरंजन पाल (पश्चिम बंगाल) को प्रेसिडेंट ऑनर, डॉ. एन. एस. रघुराम (आंध्र प्रदेश) को महासचिव तथा डॉ. आर. एन. सिंह (जौनपुर) को कार्यकारी अध्यक्ष चुना गया। उपाध्यक्ष पद पर डॉ. विनोद सूरी (हिमाचल प्रदेश), डॉ. साहा देव बनर्जी (पश्चिम बंगाल) एवं डॉ. आर. ए. ए. ठाकुर (बिहार) निर्वाचित हुए। राष्ट्रीय संयुक्त सचिव के रूप में डॉ. जे. पी. श्रीवास्तव (रायबरेली), डॉ. पार्थसारथी शर्मा (आगरा) एवं डॉ. अमित कुमार (बिहार) को जिम्मेदारी सौंपी गई।

सहायक सचिव पद पर डॉ. भंवर सिंह (प्रयागराज) एवं डॉ. सुतापा गुहा ठाकूरता (झारखंड) तथा कोषाध्यक्ष पद पर डॉ. आर. सी. श्रीवास्तव (वाराणसी) को चुना गया। इस अवसर पर उपस्थित चिकित्सकों ने विश्वास व्यक्त किया कि डॉ. पार्थसारथी शर्मा अपने अनुभव, विश्व रिकॉर्डधारी चिकित्सकीय सेवा और संगठनात्मक क्षमता के माध्यम से होम्योपैथी के प्रचार-प्रसार तथा जनसेवा के नए आयाम स्थापित करेंगे।

Related Articles

हेल्थ

Consult Dr. Pramod Bhadkariya at Pushpanjali Hospital for burning or blurred vision

आगरालीक्स…आंखों में जलन या धुंधलापन सिर्फ मोबाइल से हो रहा है, जानिए...

हेल्थ

Agra Local News: Children expressed their understanding of cancer-related issues through drawing and poster competitions…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में विश्व कैंसर दिवस को लेकर बच्चों ने कैंसर संबंधी परेशानियों...

हेल्थ

Consult Dr. Rajneesh Singh at Pushpanjali Hospital and Research Centre for better treatment of diabetes

आगरालीक्स…आगरा में डायबिटीज के बेहतर उपचार के लिए पुष्पांजलि हॉस्पिटल एंड रिसर्च...

हेल्थ

Higher education minister Yogendra upadhyay visit Dr. R C Mishra Mahanandan Superspeciality hospital, Noida

आगरालीक्स…उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय ने वरिष्ठ न्यूरोसर्जन डा. आरसी मिश्रा के...

error: Content is protected !!