Saturday , 8 February 2025
Home आगरा Agra News: Aamantran Yatra in Agra for Divine Chhappan Bhog Manorath in Govardhan on 18-19 December…#agranews
आगराटॉप न्यूज़

Agra News: Aamantran Yatra in Agra for Divine Chhappan Bhog Manorath in Govardhan on 18-19 December…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में लगे गोवर्धन महाराज के जयकारे. चलो मन श्री गोवर्धन धाम, रटेंगे राधे-राधे नाम..दिव्य छप्पन भोग मनोरथ के लिए शहर वासियों को दिया आमंत्रण

श्री गिरिराज जी सेवक मंडल परिवार द्वारा शनिवार को रावतपाड़ा तिराहे से राम बारात मार्ग पर भव्य आमंत्रण यात्रा निकाल कर हजारों शहर वासियों को गोवर्धन में 18-19 दिसंबर को आयोजित दिव्य छप्पन भोग मनोरथ के लिए भाव भरा निमंत्रण दिया गया। ‘चलो मन श्री गोवर्धन धाम, रटेंगे राधे राधे नाम’ भजन ने सबको भावविभोर कर दिया। कोलकाता और वृंदावन के कारीगरों द्वारा देसी-विदेशी फूलों के साथ मनमोहक मयूर, मंगल कलश और गजराज की नगों से पेस्टिंग की गई आकृतियों से सुसज्जित डोले में चंद्रमा पर हीरे, मोती और माणिक की अलौकिक छटा लिए श्री गिर्राज जी महाराज के नयनाभिराम दर्शन कर हजारों श्रद्धालु धन्य हो गए।

पीले झंडों, दो ऊंटों, पुष्प वर्षा करती तोप, भजनों की मधुर स्वर लहरियाँ बिखेरते बैंड वादकों और गणेश जी की सवारी संग भक्ति के उल्लास में नाचते-झूमते सैकड़ों श्रद्धालुओं ने आमंत्रण यात्रा को भव्यता और विशालता प्रदान की। इस दौरान गिरिराज महाराज के जयकारे गूंजते रहे। राह में दो दर्जन से अधिक जगहों पर क्षेत्रीय लोगों द्वारा आमंत्रण यात्रा में शामिल श्रद्धालुओं का स्वागत किया गया। रास्ते भर माखन मिश्री का प्रसाद भी हजारों श्रद्धालुओं को वितरित किया गया।

कैबिनेट मंत्री ने किया शुभारंभ..
पूर्व राज्यपाल और वर्तमान में उत्तर प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री बेबी रानी मौर्य ने गिर्राज महाराज की आरती उतारकर और शुभ नारियल फोड़कर आमंत्रण यात्रा का शुभारंभ किया। कैलाश मंदिर के महंत गौरव गिरी महाराज ने पूजन करवाया।

ये रहे प्रमुख रूप से शामिल:
अजय गोयल, मनोज गर्ग, श्याम सुंदर माहेश्वरी, पवन अग्रवाल, मनीष गोयल, मनीष अग्रवाल, नीरज अग्रवाल, नितिन अग्रवाल, मनीष बंसल, योगेश बंसल, अतुल गोयल, सीमा गोयल, स्वीटी अग्रवाल, उर्मिला माहेश्वरी, कविता अग्रवाल, मनीषा गोयल, रिंकल अग्रवाल, प्राची, निधि, सोनाली, आरती, अभिषेक अग्रवाल, आरएस गुप्ता, कपिल गर्ग, गौरव बंसल (धूम पायल), अशोक गुप्ता, बसंत गुप्ता एडवोकेट और कमल बंसल।

Related Articles

आगरा

Agra News: Katha Vyas Atul Krishna Bhardwaj described the characters of Kapil Manu, Dhruv and Sati in the story of the third day…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में चल रही श्रीमद्भागवत कथा में बोले अतुल कृष्ण भारद्वाज-भागवत का...

आगरा

Agra News: Aryashree celebrated the sports day to enhance the talent of every child…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में आर्यश्री दे रही श्रीहीनों को शिक्षा का उजियारा, खेल दिवस...

टॉप न्यूज़

Agra News: House tax can be deposited in Municipal Corporation in Agra even on Sunday…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में रविवार को भी नगर निगम में जमा कर सकते हैं...

आगरा

On the death of Rajendra Bansal of Agra, family members donated his body

आगरालीक्स…आगरा के राजेंद्र बंसल के निधन पर परिजनों ने किया देहदान. एसएनएमसी...