आगरालीक्स…आगरा में रविवार को भी नगर निगम में जमा कर सकते हैं हाउस टैक्स. कैश काउंटर खुलेगा. नगर निगम ने रखा है 100 करोड़ रुपये के टैक्स जमा करने का लक्ष्य
हाउस टैक्स वसूलने के लिए नगर निगम की ओर से विशेष प्रयास किए जा रहे हैं. बड़े बकायेदारों की लिस्ट तैयार कर उनको नोटिस दिया जा रहा है तो वहीं रविवार को भी नगर निगम का कैश काउंटर खुलेगा. रविवार यानी छुट्टी वालेे दिन भी लोग नगर निगम में जाकर अपना हाउस टैक्स जमा कर सकते हैं. इस बार नगर निगम ने 100 करोड़ रुपये के टैक्स जमा करने का लक्ष्य रखा है.
इस संबंध में अपर नगर आयुक्त सत्येंद्र कुमार ने बताया कि आज सैकेंड सेटरडे को भी कैश काउंटर खोला गया और 9 फरवरी को भी कैश काउंटर नगर निगम में खुलेगा. उन्होंने संबंधित जोनल अधिकारियों को भी निर्देश दिए हैं कि वह अपने जोन कार्यालय में समस्त स्टाफ के साथ कैंप लगाकर और डोर टू डोर वसूली का कार्य भी करेंगे. उन्होंने बताया कि बड़े बकायेदारों के खिलाफ कुर्की और सीलिंग की कार्रवाई की जा रही है अगर वह इससे बचना चाहते हैं तो इस सुविधा का लाभ उठाएं.