आगरालीक्स…आगरा में एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने पुलिस उपायुक्त कार्यालय का किया घेराव. छात्रा के साथ मारपीट करने वाले को अरेस्ट न करने का विरोध…
आगरा में अभाविप की छात्रा कार्यकर्ता के साथ हुई अराजक मारपीट मामले में पुलिस के द्वारा एवं शीघ्र-अतिशीघ्र कड़ी कार्यवाही न करने तथा आरोपी की गिरफ़्तारी ना होने के विरोध में अभाविप कार्यकर्ताओं ने आज पुलिस उपायुक्त कार्यालय का घेराव कर रोष व्यक्त किया।

जगदीशपुरा थाने में गत दिवसों में हुए कृत्य को लेकर अभाविप बार बार लगातार प्रशासनिक कार्यालयों का घेराव कर रही है। पुलिस उपायुक्त द्वारा शीघ्र ही कड़ी कार्यवाही का आश्वासन पाकर अभाविप ने धरना विराम किया गया लेकिन साथ ही जल्द कार्यवाही न होने की स्थिति में प्रदेशव्यापी आंदोलन चलाने की भी चेतावनी दी है। अभाविप का कहना है छात्रा को न्याय मिलकर रहेगा।