आगरालीक्स…आगरा में एबीवीपी के फिर से महानगर अध्यक्ष चुने गए प्रो. राजेश कुशवाह. शिवांग फिर बने महानगर मंत्री. कार्यकारिणी घोषित
आगरा में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद आगरा महानगर की कार्यकारिणी घोषित की गई। प्रोफेसर राजेश कुशवाह अभाविप महानगर के पुनः अध्यक्ष और शिवांग बने पुनः महानगर मंत्री। छात्र सम्मेलन का आयोजन जुबली हॉल पालीवाल परिसर में किया गया। जिसमें साल भर में किए कार्यक्रमों की जानकारी दी गई।
मुख्य वक्ता अभाविप के प्रात संगठन मंत्री अंशुल श्रीवास्तव ने बताया कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद छात्रों के बीच रह कर छात्रों के साथ-साथ के लिए काम करने वाला छात्र संगठन है। किताबें बांटता है।
एसएफएस के जरिए रक्तदान करता है और सर्दी में निर्धन लोगों को वस्त्र वितरण भी करता है। प्रांत उपाध्यक्ष डॉ. राजेश लवानिया ने आगरा विश्वविद्यालय, आगरा कॉलेज, आरबीएस कॉलेज, एवं बीडी जैन कॉलेज की कार्यकारणी का घोषणा की।
जिसमें महानगर अध्यक्ष डॉ. राजेश कुशवाह, महानगर उपाध्यक्ष डॉ अश्वनी सिंह, महानगर मंत्री शिवांग, महानगर सहमंत्री नितिन दुबे,देव कटारा, रोनित परमार,प्रथम गोयल, दीक्षा चौधरी, ईशा शाक्य,लक्की बंसल, महानगर कोषाध्यक्ष डॉ. गुंजन सिंह, विश्वविद्यालय इकाई अध्यक्ष शिवम कोहली, मंत्री रचित यादव ,आगरा कॉलेज इकाई अध्यक्ष शौर्य रघुवंशी, मंत्री जितेंद्र चौधरी, आरबीएस कॉलेज इकाई अध्यक्ष आदित्य, कॉलेज इकाई मंत्री आशीष, बीडी जैन गर्ल्स कॉलेज इकाई अध्यक्ष मृदु गुप्ता, मंत्री सोनाली, की आदि कार्यकारणी की घोषणा हुई।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से विभाग संगठन मंत्री रजत जोशी, प्रांत कार्यालय मंत्री अभिषेक मौर्य,राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य शुभम कश्यप, कर्मवीर बघेल, पुनीत कुमार, दीपक कश्यप, आकाश शर्मा,सुब्रत हरदेनिया, सुमित शर्मा, टीना बघेल आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।