आगरालीक्स…आगरा की युवती को मैट्रोमोनियल साइट पर मिला युवक कर रहा ब्लैकमेल. शादी का झांसा देकर की ऐसी डिमांड की युवती के उड़ गए होश
आगरा की एक युवती को मैट्रोमोनियल साइट पर मिले एक युवक से पहचान बढ़ाना भारी पड़ गया है. साइट युवक से मुलाकात के बाद दोनों एक दूसरे से फोन पर बातचीत करने लगे. आरोपी युवक ने खुद को दिल्ली का रहने वाला और डॉक्टर बताया. उसने शादी का झांसा देकर अश्लील चैट और वीडियो कॉल के जरिए मानसिक रूप से युवती का उत्पीड़न करना शुरू कर दिया और अब ब्लैकमेल कर रहा है. युवती ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है.युवती टेढ़ी बगिया क्षेत्र की रहने वाली है. उसने बताया कि उसकी पहचान मैट्रोमोनियल साइट पर एक युवक संत गौरव से हुई जिसने खुद को दिल्ली की पालम कॉलोनी का रहने वाला और खुद को डॉक्टर बताया. युवती ने बताया कि कि दोनों के बीच फोन कॉल, व्हाट्सअप चैट और वीडियो कॉल के जरिए बातचीत होने लगी और शादी को लेकर सहमति बन गई.
शारीरिक संबंध बनाने का बनाया दबावयुवती का आरोप है कि जब उसने शादी की बात आगे बढ़ाई तो आरोपी युवक ने उसे आगरा के एक होटल में तीन दिन साथ रुकने और शारीरिक संबंध बनाने का दबाव बनाया, जब युवती ने इसको लेकर स्पष्ट रूप से इंकार कर दिया तो आरोपी ने कथित रूप से उसके साथ अश्लील चैट व वीडियो कॉल वायरल करने की धमकी दी. इन धमकियों से युवती भयभीत और मानसिक रूप से आहत है. मामले में ट्रांसयमुना थाने में युवती के द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम कार्यवाही शुरू कर दी गई है.