आगरालीक्स…आगरा में शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर एक्शन. 22 वाहन चालकों के ड्राइविंग लाइसेंस तीन माह के लिए निलंबित.
आगरा में इस वाहनों की खूब चेकिंग की जा रही है. चौराहों के साथ बीच रास्तों पर भी पुलिस वाहनों को रोककर चेक कर रही है और इसके अलावा बिना हेलमेट, अधिक सवारियां बैठाने वालों पर तो कार्रवाई हो ही रही है साथ ही शराब पीकर वाहन चलाने वालों के खिलाफ भी सख्त एक्शन लिया जाने लगा है.

आगरा में शराब पीकर वाहन चलाने वाले चालकों पर ई चालान की कार्यवाही करते हुए सम्भागीय परिवहन अधिकारी आगरा को ड्राइविंग लाइसेंस के निलंबर की रिपोर्ट भेजकर 22 ड्राइविंग लाइसेंस निलंबित किए गए हैं. यातायात पुलिस द्वारा चैकिंग के दौरान शराब पीकर वाहन चलाने वाले ऐसे चालकों के लाइसेंस को तीन माह के लिए निलंबित किया गया है.