आगरालीक्स…आगरा में डग्गामार वाहनों के खिलाफ हुआ एक्शन. सवारियां भरने वाले 11 वाहनों को किया सीज
आगरा में अवैध रूप से सवारियां भरकर चल रहे वाहनों को सीज किया गया है. परिवहन निगम और यातायात पुलिस की ओर से चलाए गए अभियान में आईएसबीटी, खंदारी, वाटरवक्र्स और रामबाग चौराहा से 11 वाहनों को सीज किया गया है. इनमें पांच बसें और छह इको व मैजिक वाहन हैं. एआरएम आगरा फोर्ट जयकरन सिंह ने बताया कि पांच टीमों ने अलग—अलग चौराहों पर डग्गामार वाहनों के खिलाफ कार्रवाई की है.

इन वाहनों को किया सीज
आईएसबीटी से पलवल जाने वाली डग्गामार बस को पकड़ा
भगवान टाकीज से औरैया जा रही एक प्राइवेट बस को किया सीज
खंदारी, बाईपास से भी तीन डग्गामार बसों को पकड़ा गया है
रामबाग व वाटर वक्र्स चौराहा से 6 इको व मैजिक पकड़ी गई हैं.
सात रोडवेज बसों पर भी जुर्माना
परिवाहन निगम की टीम ने एटा, मैनपुरी व कासगंज डिपो की सात बसों के चालक व परिचालकों पर दो—दो हजार रुपये का जुर्मानाल गाया है. इन बसों के द्वारा बस अड्डे की बजाय ये बाहर बसें खड़ी कर सवारियों को बुला रहे थे.