आगरालीक्स…आगरा में क्रेन की टक्कर से एक्टिवा सवार की मौत. नौकरी के लिए जाते समय हुआ हादसा
आगरा में बुधवार सुबह दर्दनाक हादसे में एक एक्टिवा सवार की मौत हो गई. टक्कर के बाद घ्ज्ञायल होने पर उसे एसएन मेडिकल कॉलेज ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया. हादसा थाना एत्माद्दौला के हनुमान नगर में हुआ. मृतक उस समय अपनी एक्टिवा से नौकरी पर जा रहा था. वह एक आटोमोबाइल कंपनी में जॉब करता था.मृतक का नाम अतुल राठौर निवासी घटिया आजम खां बताया गया है. आज सुबह करीब 10 बजे अतुल अपनी एक्टिवा से नौकरी पर जा रहा था. एत्माद्दौला क्षेत्र के हनुमान नगर में पहुंचते ही एक तेज रफ्तार क्रेन ने उनकी एक्टिवा को जोरदार टक्कर मार दी जिससे अतुल गंभीर रूप से घायल हो गया. आसपास के लोग उन्हें एसएन मेडिकल कॉलेज ले गए लेकिन यहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया. हादसे की सूचना पर पहुंचे परिजनों ने क्रेन चालक के खिलाफ तहरीर दी है.