Thursday , 15 January 2026
Home आगरा Agra News: A wonderful confluence of devotion and joy on Krishna Janmashtami…#agranews
आगरा

Agra News: A wonderful confluence of devotion and joy on Krishna Janmashtami…#agranews

आगरालीक्स….आगरा में नंद घर आनंद भयो जय कन्हैया लाल की, नंदोत्सव के उल्लास की गूंज, कृष्ण जन्मोत्सव में भक्ति और आनंद का अद्भुत संगम

श्रीमद् भागवत महापुराण ज्ञान यज्ञ के चतुर्थ दिवस की कथा में आचार्य ब्रजकिशोर वशिष्ठ ‘भैया जी’ ने भगवान के समस्त अवतारों का विस्तृत वर्णन कर जीवन में धर्म, सत्य और सदाचार की स्थापना के महत्व को उजागर किया। मत्स्य से लेकर कृष्ण अवतार तक की दिव्य लीलाओं ने श्रद्धालुओं को आध्यात्मिक अनुभूति से भर दिया और कथा स्थल भक्ति तरंगों से सराबोर हो गया। कमला नगर स्थित भोले बाबा पार्क में आयोजित श्रीमद् भागवत महापुराण ज्ञान यज्ञ के चतुर्थ दिवस की कथा अत्यंत भक्तिभाव और आध्यात्मिक अनुभूति के साथ संपन्न हुई। कथा व्यास आचार्य ब्रजकिशोर वशिष्ठ ‘भैया जी’ ने समझाया कि जब भी धरती पर अधर्म बढ़ता है, तब भगवान विभिन्न रूपों में अवतरित होकर धर्म की पुनर्स्थापना करते हैं। राम जन्म वर्णन के दौरान कथा स्थल “जय श्रीराम” के जयघोषों से गूंज उठा।

अवतार प्रसंग के बाद कृष्ण जन्म का दिव्य वर्णन होते ही पंडाल भक्ति और उल्लास से भर गया। जैसे ही भैया जी ने “निशीथ काल” में कान्हा के जन्म का दृश्य वर्णित किया, श्रद्धालु “नंद के आनंद भयो” के स्वर में झूम उठे।
कथा के पश्चात धूमधाम से नंदोत्सव मनाया गया। महिलाओं ने बधाइयाँ गाईं, बच्चों ने बाल-लीलाओं की प्रस्तुति दी और कलाकारों ने कृष्ण जन्मोत्सव पर आधारित नृत्य प्रस्तुत किए। प्रसादी वितरण के साथ संपूर्ण क्षेत्र उत्सवमय हो उठा। मुख्य यजमान श्रीकृष्ण मिश्र, दैनिक परीक्षित मनोज गुप्ता, अनीता गुप्ता, केशव देव गोयल, यश्वी गोयल, आशीष मिश्रा, प्रियंका मिश्रा, लक्ष्मी, माया दीक्षित ने व्यास और नवग्रह पूजन किया।

इस अवसर पर व्यवस्थापक योगेश जैसवाल, देवेंद्र शर्मा, रवि अग्रवाल, योगेश गुप्ता, राजीव गुप्ता, राधे बाबू, चंद्र कुमार, लोकेश गर्ग, देवेंद्र सिंघल, मुकेश अग्रवाल, पद्मा अग्रवाल, लोकेश गर्ग, जी. एस. जैन, डॉ. संजय धवन, हिना छावड़ा, राजकुमार गुप्ता, राधे बाबू, मनीष गुप्ता, महिला मंडल की पारुल जैसवाल, राधा शर्मा, राजेश्वरी शर्मा, ममता गुप्ता, सुमन, प्रतुल, प्रीति गुप्ता आदि उपस्थित रहीं।

Related Articles

आगरा

Agra Local News: A woman travelling in a train suddenly fell ill and received treatment…#agranews

आगरालीक्स…ट्रेन में सफर कर रही महिला की अचानक बिगड़ी तबीयत.हार्ट अटैक की...

आगरा

Agra Local News: The 371st Urs of Shah Jahan begins. Free entry to the Taj Mahal…#agranews

आगरालीक्स…ताजमहल में शाहजहां और मुमताज की असली क​ब्र खुलीं. 371वें शाहजहां उर्स...

आगरा

Agra Local News: The grand Nishan Yatra of Shri Khatu Shyam Ji started in Agra with devotion, faith and joy…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में भक्ति, श्रद्धा और उल्लास के साथ निकली श्री खाटू श्याम...

आगरा

Obituaries of Agra on 15th January 2026

आगरालीक्स:……आगरा में आज उठावनी, शवयात्रा, आगरालीक्स पर उठावनी प्रकाशित कराने के लिए...

error: Content is protected !!