Friday , 21 February 2025
Home बिगलीक्स Agra News : Actor Vicky Kaushal today in Agra #Agra
बिगलीक्स

Agra News : Actor Vicky Kaushal today in Agra #Agra

आगरालीक्स …Agra News : आगरा में आज छावा मूवी में अपने किरदार से लोगों को अपना मुरीज बनाने वाले एक्टर विक्की कौशल आ रहे हैं। जानें ( Agra News : Actor Vicky Kaushal today in Agra #Agra )


आगरा किला में लगातार तीसरे साल धूमधाम से मनाई जाएगी छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती मनाई जा रही है। अजिंक्य देवगिरी प्रतिष्ठान, महाराष्ट्र के अध्यक्ष विनोद पाटिल के अनुसार छत्रपति शिवाजी महाराज जयंती समारोह में महाराष्ट्र के 19 फरवरी यानी आज बुधवार को मुख्यमंत्री देवेंद्रजी फडणवीस,उत्तरप्रदेशके मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ,महाराष्ट्रके उपमुख्यमंत्री एकनाथजी शिंदे, छावा मूवी में छत्रपति शिवाजी महाराज के किरदार में नजर आए अभिनेता विक्की कौशल भी शामिल होंगे। भारतवर्ष के आदर्श, लोकहितकारी महान राजा, अतुलनीय धैर्यशाली योद्धा छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती 19 फरवरी को शाम 6 बजे से पिछले वर्ष की तरह धूमधाम से आगरा किले में मनाई जाएगी।
छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन में आगरा से औरंगजेब के कैद से बचकर निकलना एक महत्वपूर्ण अध्याय है। शिवाजी महाराज का स्वाभिमान, अतुल्य साहस, युद्ध निपुणता इस सब की यह मिसाल है।


यह होंगे कार्यक्रम
शाम 6:00 बजे स्वागत गीत गायन से कार्यक्रम की शुरुआत होगी, उसके बाद अजिंक्य देवगिरी प्रतिष्ठान के अध्यक्ष विनोद पाटिल अतिथियों का स्वागत करेंगे और दीप प्रज्वलन होगाI उसके बाद छत्रपति शिवाजी महाराज का पवाड़ा सादर होगा। उसके बाद छत्रपति शिवाजी महाराज के जन्मदिन के उपलक्ष्य ‘पालना’ गीत सादर होगा। महाराष्ट्र सरकारका राज्य गीत ‘गर्जा महाराष्ट्र माझा’ का प्रस्तुतीकरणभी होगा। छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवनके महत्वपूर्ण प्रसंगोका नाट्यरुपांतरण और ‘अफझलखान वध’ इस समारोह का आकर्षण होगा।

Related Articles

बिगलीक्स

UP Budget 2025 : Scooty to girl student of higher education, Rs 25 crore to Science city in Agra#Agra

आगरालीक्स…Agra News : यूपी बजट में आगरा सहित प्रदेश की मेधावी छात्राओं...

बिगलीक्स

Agra News : 49 black spot in Agra, 139 death in 13t Month#Agra

आगरालीक्स …Agra News : आगरा में 49 ब्लैक स्पॉट चिन्हित किए गए...

बिगलीक्स

Pragraj News : Devotees crowd increases in Mahakumbh from today

आगरालीक्स ..Pragraj News : ..महाकुंभ में आज सुबह से भीड़ बढ़ने लगी...

बिगलीक्स

Agra News : Swamibagh Samadh open for devotees#Agra

आगरालीक्स…Agra News : आगरा में आज से स्वामीबाग मत के प्रवर्तक परम...

error: Content is protected !!