आगरालीक्स…..आगरा में एडीए ने एक हेक्टेयर जमीन पर बनाई जा रही अवैध कॉलोनी और ताजनगरी फेज टू में किए गए अवैध निर्माण पर चलाया बुलडोजर।

एडीए की टीम ने पुलिस फोर्स के साथ गुरुवार को ताजनगरी फेज टू में भूखंड पर किए गए अवैध निर्माण को ध्वस्त कर दिया। टीम ने बुलडोजर से किए गए अवैध निर्माण को ध्वस्त कर दिया। टीम ने सिकंदरपुर खसरा संख्या 52 थाना न्यू आगरा में एक हेक्टयेर में बिल्डर द्वारा विकसित की गई अवैध कॉलोनी को भी ध्वस्त कर दिया। टीम ने कॉलोनी में बनाए गए आफिस, बाउंड्री बॉल, गेट को ध्वस्त कर दिया।
बसई मंडी में गई कार्रवाई, तराजू जब्त
इसके साथ ही फतेहाबाद रोड पर अवैध रूप से संचालित बसई सब्जी मंडी में एडीए और नगर निगम की टीम ने संयुक्त कार्रवाई की। सब्जी विक्रेताओं के 41 तराजू जब्त कर लिए।