आगरालीक्स ….आगरा में मेले का उद्घाटन करने पहुंचे भाजपा विधायक के जूत चोरी, तपती दोपहर में नंगे पैर की चले गए, विधायक का जवाब सुनिए।
आगरा के फतेहाबाद से भाजपा के छोटेलाल वर्मा विधायक हैं। भाजपा विधायक शमसाबाद क्षेत्र के धिमश्री के ग्राम ठीकरी में मंदिर परिसर में सती मेले का उद्घाटन करने पहुंचे, उन्होंने अपने जूते उतारे और मंदिर में दर्शन करने चले गए। दर्शन करने के बाद लौटे तो उनके जूते दिखाई नहीं दिए।

तलाश की लेकिन जूते नहीं मिले, नंगे पैर ही चले गए
विधायक के जूते गायब होने पर लोगों ने तलाश शुरू कर दी, इधर उधर देखा लेकिन विधायक के जूते कहीं नहीं मिले। विधायक भी कुछ देर जूते मिलने के इंतजार में खड़े रहे। जब काफी देर तक जूते नहीं मिले तो विधायक नंगे पैर ही अपनी कार की तरफ चल दिए, दोपहर में धूप अधिक थी, विधायक छोटेलाल वर्मा नंग पैर अपनी कार में जाकर बैठ गए और चले गए।
विधायक ने क्या कहना
भाजपा विधायक छोटेलाल वर्मा के जूते चोरी होने पर उनसे पूछा गया तो उन्होंने कहा कि कोई गरीब होगा, जूते पहन गया होगा। वैसे मेले में जूते चोरी ही नहीं हुए, बताया जा रहा है कि कई लोगों की जेब भी कट गई। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हो रहा है।