आगरालीक्स …आगरा की पॉश कॉलोनी में सात करोड़ की एडीए की जमीन कब्जे से मुक्त कराई। विरोध किया लेकिन पुलिस फोर्स की सख्ती के चलते एडीए ने कब्जा की गई जमीन को खाली करा लिया गया।
आगरा में एडीए द्वारा जवाहरपुर योजना विकसित की गई थी। जवाहरपुर योजना में आवासीय और व्यवसायिक प्लांट हैं, जवाहरपुरम योजना में एडीए की 3800 वर्ग मीटर खाली जमीन पर लोगों ने कब्जा कर लिया था, मकान और दुकान बना लिए थे।

पुलिस फोर्स के साथ पहुंची टीम
गुरुवार को एडीए की टीम जवाहरपुरम योजना में 3800 वर्ग मीटर जमीन को कब्जा मुक्त कराने के लिए पुलिस फोर्स के साथ पहुंची। लोगों ने विरोध किया, इसे देख पुलिस ने सख्ती कर दी। एडीए की टीम ने 3800 वर्ग मीटर जमीन को कब्जा मुक्त करा लिया गया। अपर नगर मजिस्ट्रेट दीपक पाल के निर्देशन में अधिशासी अभियंता डीएस भदौरिया, सहायक अभियंता ब्रजेश कुमार, अवर अभियंता ब्रजेंद्र कुमार, यूएन पांडेय ने जमीन को कब्जा मुक्त कराया।