Wednesday , 22 July 2026
Home आगरा Agra News: ADA sealed hotel and market in Agra. Bulldozer runs on illegal colony being developed in 50 thousand square meters…#agranews
आगराटॉप न्यूज़बिगलीक्स

Agra News: ADA sealed hotel and market in Agra. Bulldozer runs on illegal colony being developed in 50 thousand square meters…#agranews

322

आगरालीक्स…आगरा में होटल और मार्केट को एडीए ने किया सील. 50 हजार वर्गमीटर में विकसित हो रही अवैध कॉलोनी पर चला बुलडोजर…

आगरा विकास प्राधिकरण की ओर से लगातार अवैध निर्माणों और अवैध कॉलोनियों पर एक्शन लिया जा रहा है. हर रोज कार्रवाई की जा रही है. गुरुवार को भी एडीए ने एक होटल और मार्केट को सील किया तो वहीं 50 हजार वर्गमीटर में विकसित की जा रही अवैध कॉलोनी पर बुलडोजर चलाकर उसे ध्वस्त किया.

पार्क व्यू होटल सील
हुसैन मोहम्मद पुत्र हसनउद्दीन द्वारा प्लॉट नं0-06 नगला मेवाती, खसरा सं0-404, 406 मौजा- बसई मुस्तकिल ताजनगरी फेस-2, ताजगंज वार्ड, आगरा पर भू–उपयोग के विरूद्ध स्वीकृत मानचित्र से अतिरिक्त निर्माण कर भवन में पार्क व्यू के नाम से होटल संचालित किया जा रहा था. इसे सचल दस्ता की सहायता से उत्तर प्रदेश नगर योजना एवं विकास अधिनियम – 1973 की धारा – 28क ( 1 ) के अन्तर्गत सील कर दिया गया है।

मार्केट को भी किया सील
राकेश राजपूत, गोविन्द सिंह और बृजेश कुमार सिंह द्वारा भवन संख्या-ई-3/1385 एवं ई – 3 / 1386, शहीद नगर, शमशाबाद रोड, आगरा पर पूर्व निर्मित भवनों को तोड़कर बिना मानचित्र स्वीकृत कराये मार्केट का निर्माण किये जाने पर सचल दस्ता की सहायता से उत्तर प्रदेश नगर योजना एवं विकास अधिनियम-1973 की धारा-28क (1) के अन्तर्गत सील कर दिया गया है.

ताजगंज में अनाधिकृत कॉलोनी पर चला बुलडोजर
दिनेश यादव, धर्मेन्द्र यादव आदि द्वारा मौजा बगदा, 125 फुटा रोड, ताजगंज वार्ड, आगरा पर लगभग 50000 वर्गमीटर क्षेत्रफल में भोले बाबा धाम नाम से विकसित की गयी अनाधिकृत कॉलोनी को प्राधिकरण की प्रवर्तन टीम एवं सचल दस्ता द्वारा जेसीबी की सहायता से उत्तर प्रदेश नगर योजना एवं विकास अधिनियम, 1973 की धारा-27 के अन्तर्गत ध्वस्त कर दिया गया है.

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

बिगलीक्स

Agra News Live: Three people, including wife and lover, were sentenced to life imprisonment in the murder case of Agra businessman Naresh

आगरालीक्स …Agra News : आगरा के चर्चित बिजनेसमैन नरेश ​हत्याकांड में पत्नी,...

बिगलीक्स

Agra Weather News: Rain Forecast today in Agra

आगरालीक्स…Agra News: आगरा में 24 घंटे में 5.1 एमएम बारिश, जानें आज...

बिगलीक्स

Agra News Live: All News papers review 22nd July 2026

आगरालीक्स …Agra News: आगरा का 22 जुलाई का मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ नेट...

टॉप न्यूज़

Agra News: Samajwadi Party anger erupts in Agra over Akhilesh Yadav’s detention; protests held…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में फूटा सपाइयों का गुस्सा. दिल्ली में अखिलेश यादव को हिरासत...

error: Content is protected !!