Agra News : ADA team seal Mobile tower in Agra #Agra
आगरालीक्स….Agra News : आगरा में अवैध तरीके से मोबाइल टॉवर लगाए जा रहे हैं। मोबाइल टावर के निर्माण के लिए एडीए से अनुमति ली जानी चाहिए। मगर, ऐसा नहीं किया है जा रहा है। एडीए की टीम ने मोबाइल टॉवर किया सील। ( Agra News : ADA team seal Mobile tower in Agra)
अवैध निर्माणों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत आगरा विकास प्राधिकरण की टीम ने शुक्रवार को एक अवैध मोबाइल टावर को सील कर दिया। विकास प्राधिकरण के अधिकारियों ने बताया कि रकाबगंज वार्ड मोहन पुरा इलाके में भवन संख्या 36/10/18 एक पर मोबाइल टावर लगाया गया था।
इसके संबंध में विकास प्राधिकरण से अनुमति नहीं ली गई थी। प्राधिकरण ने नोटिस जारी किया था। इसके बाद भी टावर न हटने पर टीम ने शुक्रवार को सीलिंग की कार्रवाई कर दी है।