आगरालीक्स…Agra News : आगरा में सात दिन बाद रामबारात निकलेगी, प्रभु श्रीराम के स्वागत के लिए कोठी मीना बाजार में सजाई गई जनकपुरी में सियाराम के विवाह के लिए आमंत्रण यात्रा निकालेंगे।
जनकपुरी में 26 सितंबर से दो अक्टूबर तक कार्यक्रम होंगे, इसके लिए तैयारी तेज हो गई हैं।
ये होंगे कार्यक्रम
-26 सितम्बरः राजा जनक की सियाराम के विवाह के लिए आमंत्रण यात्रा, शाम 4 बजे से।
-27 सितम्बरः हल्दी व महिला संगीत, महाराजा अग्रसेन भवन लोहामंडी में दोपहर 12 से 3 बजे तक।
-28 सितम्बरः गौरा पूजन, सीता जी का डोला, शाम 4 बजे से।
-29 सितम्बरः बारात का आगमन व स्वागतः तुलसी संग शालिगराम विवाह, दोपहर 1 बजे, शाम 5 बजे श्रीराम का चारों भाईयों व राजा दशरथ के साथ मिथिला नगरी में भ्रमण।
-30 सितम्बरः प्रभु श्रीराम का नगर भ्रमण, शाम 5 बजे से।
-1 अक्टूबरः माता सीता व श्रीराम सहित स्वरूपों का नगर भ्रमण। रात 10 बजे विदाई।
-2 अक्टूबरः सांस्कृतिक कार्यक्रम व सम्मान समारोह, जनक मंच पर शाम 7 बजे से।