आगरालीक्स…Agra News : आगरा के मानसिक स्वास्थ्य संस्थान एवं चिकित्सालय में वैज्ञानिक तरीके से शराब, गांजा, भांग की लत छुड़वाई जाएगी, ओपीडी के साथ वार्ड भी बन रहा है। ( Agra News : Addiction treatment facility in Institute of Mental health Agra#Agra )
सामाजिक न्याय विभाग द्वारा मानसिक स्वास्थ्य संस्थान में नशा मुक्ति केंद्र खोला जा रहा है। इसके लिए ओपीडी में सुबह आठ से दोपहर दो बजे तक नशे की लत को छूड़वाने वाले मरीजों का डॉक्टर, काउंसलर और नर्सिंग स्टाफ द्वारा इलाज किया जाएगा। इसके साथ ही जिन मरीजों को भर्ती करने की जरूरत होती, उन्हें भर्ती भी किया जा सकेगा।
छूट जाती है लत
मानसिक स्वास्थ्य संस्थान के निदेशक प्रो. दिनेश राठौर का कहना है कि व्यक्ति एक बार मन बना ले कि उसे नशे की लत छोड़नी है तो वह उसे छोड़ सकता है।