Tuesday , 15 September 2026
Home यूपी न्यूज Agra News: Additional Chief Secretary (Tourism) Amrit Abhijat invited to the Indian Wedding Industries Conclave & Expo 2026, Agra…#agranews
यूपी न्यूज

Agra News: Additional Chief Secretary (Tourism) Amrit Abhijat invited to the Indian Wedding Industries Conclave & Expo 2026, Agra…#agranews

4

आगरालीक्स…आगरा से गया अपर मुख्य सचिव पर्यटन अमृत अभिजात को न्यौता. ताजनगरी में होने जा रहे इंडियन वेडिंग इंडस्ट्रीज कॉन्क्लेव & एक्सपो 2026 के लिए किया आमंत्रित

पर्यटन एवं संस्कृति विभाग के अपर मुख्य सचिव एवं महानिदेशक पर्यटन अमृत अभिजात से आज उनके लखनऊ स्थित कार्यालय पर एक विशेष भेंट हुई। यह भेंट पर्यटन समिति के सदस्य एवं विधायक भगवान सिंह कुशवाहा के नेतृत्व में वेडिंग इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने की। इस दौरान वेडिंग इंडस्ट्रीज एसोसिएशन पूर्वांचल के समन्वयक वीरेन्द्र मौर्य मुख्य रूप से मौजूद रहे। मुलाकात के दौरान संगठन के पदाधिकारियों ने अमृत अभिजात को आगरा में आयोजित होने वाले इंडियन वेडिंग इंडस्ट्रीज कॉन्क्लेव & एक्सपो 2026 के द्वितीय संस्करण में दूसरे दिन के प्रथम सत्र में मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित किया। माननीय अपर मुख्य सचिव ने सहर्ष सहमति देते हुए आयोजन के लिए अपनी शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर उत्तर प्रदेश के पर्यटन एवं वेडिंग सेक्टर से जुड़े कई महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत चर्चा हुई। संगठन ने बताया कि “शादियों के लिए उत्तर प्रदेश, उत्तम प्रदेश” के विजन को लेकर हम पूरे भारत के विभिन्न राज्यों में प्रचार-प्रसार कर रहे हैं। यह दो दिवसीय आयोजन 21-22 सितंबर 2026 को आगरा में होगा, जिसमें देशभर से वेडिंग एवं पर्यटन सेक्टर से जुड़े स्टेकहोल्डर्स शामिल होंगे। दो दिवसीय आयोजन में प्रथम दिन 5 सत्रों और दूसरे दिन 6 सत्रों के माध्यम से वेडिंग सेक्टर की वर्तमान चुनौतियों, संभावनाओं, आधुनिक दौर के साथ वेडिंग सेक्टर को जोड़ने, वैदिक एवं आध्यात्मिक वेडिंग जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा होगी। इस अवसर पर विधायक एवं पर्यटन समिति उत्तर प्रदेश के सदस्य भगवान सिंह कुशवाहा एवं वीरेन्द्र मौर्य द्वारा अमृत अभिजात को स्मृति चिन्ह एवं पटका पहनाकर अभिवादन किया गया।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

यूपी न्यूज

Agra News: Agra constable shoots himself dead in police station…#agranews

आगरालीक्स…आगरा के सिपाही ने ड्यूटी पर दी जान. हापुड़ के थाना धौलाना...

यूपी न्यूज

Agra News: Spurious fertilizer racket busted in Agra; 79 sacks of fertilizer seized, FIR registered against five individuals…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में नकली खाद के बिजनेस का भंडाफोड़, बोलेरो पिकअप और ईको...

यूपी न्यूज

UP News: Announcement to raise Anganwadi workers’ salary to ₹12,000 in UP…#upnews

यूपीलीक्स…मुख्यमंत्री योगी का बड़ा ऐलान. आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को 12 हजार और स​हायिकाओं...

यूपी न्यूज

Shocking: Millionaire pharmaceutical businessman in Kanpur murdered at the behest of his daughter-in-law…#upnews

यूपीलीक्स…शॉकिंग मर्डर केस, कानपुर में करोड़पति दवा कारोबारी की हत्या उसकी इकलौती...

error: Content is protected !!