आगरालीक्स…आगरा में ‘आदिपुरुष’ पहले दिन हाउसफुल रही. सिंगल स्क्रीन्स से लेकर मल्टीप्लेक्स के सभी शोज रहे फुल. जानिए फिल्म को लेकर क्या है रिव्यू
बहुचर्चित फिल्म और रामायण महाकाव्य पर आधारित ओम राउत की फिल्म् ‘आदिपुरुष’ आज सिनेमाघरों में रिलीज हो गई. उम्मीदों के मुताबिक पहले ही दिन फिल्म को लेकर क्रेज दिखाई दिया और आगरा के सभी सिंगल स्क्रीन्स और मल्टीप्लैक्स में फिल्म के लगभग सारे शोज हाउसफुल रहे. आगरा में फिल्म के अधिकतर 5 शो चल रहे हैं.

श्री टाकीज के संचालक निमित अग्रवाल का कहना है कि फिल्म को लेकर पहले ही लोगों में क्रेज है. वीकेंड तक इस फिल्म के सभी शोज हाउसफुल ही रहने की पूरी संभावना है. वहीं सर्व मल्टीप्लैक्स के रौनक कपूर का कहना है कि फिल्म के सभी शे आज फुल रहे. लोगों को फिल्म के बीएफएक्स पसंद आ रहे हैं.
वहीं बात फिल्म के रिव्यू को लेकर की जाए तो आगराइट्स की मिलीजुली प्रतिक्रियाएं आ रही हैं. किसी को यह फिल्म अच्छी लगी है तो कोई इसे मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान राम का अपमान बता रहा है. फिल्म के डॉयलॉग्स भी लोगों को ज्यादा पसंद नहीं आ रहे हैं. हालांकि कई दर्शकों का मानना है कि फिल्म का पहला हाफ काफी शानदार रहा है.