आगरालीक्स…आगरा के बाजारों में दुकानों के बाहर सड़क पर ही गाड़ियां खड़ी होती हैं. इससे जाम लगता है. बाजारों में पार्किंग की कोई व्यवस्था नहीं है. प्रशासन द्वारा अतिक्रमण अभियान चलाया जाए, उससे पहले व्यापारियों ने अधिकारियों को अपनी समस्याएं बताई हैं. जानिए बैठक में क्या हुआ निर्णय.. #agra #agranews #agralatestnews #agraupdate
योगी सरकार की ओर से प्रदेश के हर जिले में अतिक्रमण हटाने के खिलाफ अभियान चलाने के आदेश दिए गए हैं. इन आदेशों के पालन के लिए सभी जिलों के प्रशासनिक अधिकारी एक्टिव हो गए हैं. बाजारों में अतिक्रमण हटाने के लिए अभियान चलाया जा रहा है. आगरा में भी प्रशासन व नगर निगम द्वारा अतिक्रमण के खिलाफ एक्शन लिया जा रहा है, लेकिन इससे व्यापारियों में थोड़ा रोष है. व्यापारियों का कहना है कि हम अतिक्रमण अभियान के खिलाफ नहीं हैं, लेकिन हमारी समस्याओं का भी तो समाधान किया जाए.
एडीएम सिटी व अपर नगर आयुक्त के साथ हुई बैठक
इसको लेकर मंगलवार को नगर आयुक्त की ओर से आगरा व्यापार मंडल के साथ एक वृहद बैठक आयोजित की गई, जिसमे आगरा व्यापार मंडल के समस्त पदाधिकारियों एवं आगरा की समस्त बाजारों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया. व्यापारी अपनी समस्याओं को लेकर आये. बैठक की अध्यक्षता एडीएम सिटी अशवनी सिंह व अपर नगर आयुक्त सुरेंद्रर यादव ने संयुक्त रूप से की. व्यापारियों की ओर से टीएन अग्रवाल ने कहा कि आगरा व्यापार मंडल अतिक्रमण विरोधी नहीं है, हम तो हमेशा प्रशासन के साथ हर विषय में सहयोग करते आये हैं और आगे भी करते आयेंगे. उन्होंने कहा कि सबसे पहले तो शहर को अतिक्रमण मुक्त करने के लिये शहर के हर बाजार में गाड़ियों के खड़े करने के लिये पार्किंग की वयवस्था की जाए, जिससे दुकानों के बाहर लगने वाले वाहनों को वहां खड़ा किया जा सके. इससे एक हद तक जाम और अतिक्रमण से मुक्ति मिलेगी.

मुख्य व्यापारियों की सूची सौंपी
मीडिया प्रभारी जय पुरसनानी ने एडीएम सिटी व अपर नगर आयुक्त को अतिक्रमण के संदर्भ में कुछ सुझाव दिये, साथ में आगरा शहर के सभी थानों वार अपने प्रतिनिधियों की सूची सौंपी, जिसमें हर बाजार के प्रमुख व्यापारियों के नाम व मोबाइल नंबर सहित दिये गये. जिससे थाना क्षेत्र में अतिक्रमण चलाना हो तो पहले उनको सूचित करें और अभियान की जानकारी दें. अभियान चलाने के समय इनसे सहयोग ले सकते है. एडीएम सिटी एवं अपर नगर आयुक्त ने आश्वासन दिया कि पहले पार्किंग की सुविधा देखेंगे कि कहाँ हो सकतीं है. फिर थाना वार व्यापारियों से मिलकर क्षेत्र में अतिक्रमण हटायेगे.
व्यापारियों की समस्याओं के समाधान का दिया भरोसा
शहर के तकरीबन सभी बाजारों के प्रतिनिधि बैठक में शामिल हुए. सभी ने अपनी समस्याओं और सुझावों से अवगत कराया. बैठक के समापन पर एडीएम सिटी व अपर नगर आयुक्त ने भरोसा दिलाते हुए कहा कीं जब हमारे द्वारा दिये गये सुझाव पर आपस में बैठकर समाधान निकालेंगे. तब तक अभियान स्थगित रहेगा. शुरू करने से पहले आगरा व्यापार मंडल और पदाधिकारियों की लिस्ट जो दी गयी है उनसे बात करके फिर ही अभियान की शुरूआत करेंगे. बैठक में एडीएम सिटी व अपर नगर आयुक्त, एसपी ट्रैफिक, सह नगर आयुक्त, सीओ ट्रैफिक व काफी प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे.
ये व्यापारी रहे मौजूद
बैठक में अध्यक्ष टीएन अग्रवाल, मीडिया प्रभारी जय पुरसनानी, कोषाध्यक्ष नितेश अग्रवाल, उपाध्यक्ष अशोक मंगवानी, नरेंद्र बंसल, हेमंत भोजवानी, महेश चंद्र अग्रवाल, मंत्री तरूनसिंह, संदीप गुप्ता, राकेश बंसल, राजेश अग्रवाल, दिलिप खूबचंदानी, श्याम भोजवानी, मनीष अग्रवाल, अंशुल अग्रवाल, सुनील करमंचदानी, अशोक जैसवानी, नरेंद्र अमरनानी, सुरेश बरेजा, सुमित सतिजा, पवन कुमार, राजकुमार खंडेलवाल आदि पदाधिकारी गण उपस्थित रहे.