आगरालीक्स…. Agra News: सेंट जोंस कॉलेज से छात्र फ्री में भारतीय भाषाओं को सीख सकते हैं। ( Agra News: Admission for free classes of Indian Language start in St. John’s College Agra#Agra )
भारतीय भाषा केन्द्र ने नए सत्र के लिए प्रवेश प्रक्रिया शुरू का दी है। इसमें प्रवेश लेकर छात्र 13 क्षेत्रीय भाषाओं को सीख सकेंगे। केन्द्र में तमिल, तेलगू, मलयालम, कन्नड़, बंगाली, गुजराती, मराठी, उड़िया, कश्मीरी, पंजाबी, सिंधी, नेपाली और असमिया को निशुल्क शिक्षण मिलेगा।
सेंट जोंस कॉलेज के प्राचार्य प्रो. एसपी सिंह के अनुसार सत्र 2025-26 के लिये प्रवेश प्रारंभ हो गये है, जो छात्र भाषा सीखना चाहते हैं वह शीघ्र ही अपनी मन पसन्द भाषा में प्रवेश ले सकते है। प्रत्येक भाषा में अधिकतम 25 छात्रों को ही प्रवेश दिया जायेगा। शिक्षण कार्य पूर्णतः निः शुल्क होगा। भाषा में प्रवेश पाने वाले सभी छात्रों का शिक्षण कार्य शाम पांच से सात बजे तक होगा। प्रवेश के लिए न्यूनतम अर्हता इंटरमीडिएट है।
सह निदेशक प्रो. सूसन वर्गीज पी. के अनुसार भारतीय भाषा प्रमाण पत्र परीक्षा 2025 का कार्यक्रम तय हो गया है। भारतीय भाषा प्रमाण पत्र परीक्षा 2025 12 जुलाई को होगी। परीक्षा सुबह आठ बजे से 11 बजे तक भारतीय भाषा केन्द्र सेन्ट जॉन्स कॉलेज पर सम्पन्न होगी। सभी छात्र अपने अपने प्रवेश पत्र भाषा के कार्यालय जारी किए जा चुके हैं।