आगरालीक्स …आगरा तेजी से बदल रहा है। टाटा ग्रुप के कैफे स्टारबक्स के बाद, ग्रांड मरक्यूर होटल जुलाई में हो रहा शुरू। फेयरमांट, फेयरफील्ड सहित बड़े होटल और रिसोर्ट, रोजगार भी मिलेगा।

आगरा में जी 20 की बैठक के बाद फतेहाबाद रोड मेट्रो सिटी की तरह विकसित हो रहा है। यहां आगरा में टाटा ग्रुप का कैफे स्टारबक्स काॅफी खुल गया हे, फतेहाबाद रोड पर यह खुला है। इसी वर्ष जुलाई में एक्योर होटल ग्रुप के ब्रांड ग्रांड मरक्यूलर की शुरूआत जुलाई में होने जा रही है। होटल क्रिस्टल सरोवर का नया नाम ग्रांड मरक्यूलर होगा।
कई बड़े होटल खुलेंगे आगरा में
आगरा में शेखर रिजोटर्स लिमिटेड के विंडम ग्रांड है, इससे होटल ग्रुप एक्योर ने टाई अप किया है। महाप्रबंधक एक्योर ग्रुप विवेक महाजन का मीडिया से कहना है कि होटल विंडम ग्रांड में होटल फेयरमांट की शुरूआत होगी।
खुलेगा फेयरफील्ड
इसी तरह से होटल ग्रुप मैरियट का होटल कोर्टयार्ड बाई मैरियट फतेहाबाद रोड पर है, इसके साथ ही संजय प्लेस स्थित एक होटल से टाई अप किया गया है। यहां फेयरफील्ड होटल खोला जाएगा।
रोजगार भी मिलेगा
होटल और कैफे खुलने से आगरा में रोजगार भी मिलेगा, इस दिशा में भी यह शुभ संकेत है।