Wednesday , 22 July 2026
Home आगरा Agra News: Agra advocates on strike till 6th September in protest against Hapur lathicharge…#agranews
आगराटॉप न्यूज़

Agra News: Agra advocates on strike till 6th September in protest against Hapur lathicharge…#agranews

164

आगरालीक्स…आगरा के अधिवक्ता 6 सितंबर तक हड़ताल पर. हापुड़ लाठीचार्ज के विरोध में प्रदेशभर के अधिवक्ता आंदोलन पर

हापुड़ में अधिवक्ताओं पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में पूरे प्रदेश के अधिवक्ता इस समय आक्रोश में है. लगातार आंदोलन किया जा रहा है और आरोपियों के खिलाफ एक्शन की मांग की जा रही है. बार काउंसिल की ओर से पुलिस प्रशासन को 48 घंटे का अल्टीमेटम भी दिया गया था. लेकिन प्रदेश सरकार व पुलिस प्रशासन की ओर से कोई निष्पक्ष निर्णय न लिए जाने से बार काउंसिल आफ उत्तर प्रदेश ने अब तीन दिन तक चरणबद्ध आंदोलन की घोषणा की है. इसके तहत आगरा सहित प्रदेशभर में अधिवक्ता 4 से 6 सितंबर तक कलम बंद हड़ताल पर रहेंगे. अधिवक्ताओं की ओर से शांतिपूर्ण धरना प्रदर्शन किया जाएगा.

इस संबंध में आगरा बार एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. हरीदत्त शर्मा व सचिव सुनल कुमार वशिष्ठ ने बताया कि बार एसोसिएशन के सभी अधिवक्ताओं से बार काउंसिल के आहवान पर न्यायिक कार्य से विरत रहकर कलम बंद हड़ताल करेंगे. 4 सितंबर को सुबह 11 बजकर 30 मिनट पर हापुड़ के जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक का अविलम्ब स्थानांतरण करने, लाठी चार्ज करने वाले दोषी पुलिसकर्मियो के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने और अधिवक्ताओं के खिलाफ दर्ज की गई झूठी एफआईआर को निरस्त करने व घायल अधिवक्ताओं को मुआवजा देने तथा अधिवक्ता सुरक्षा अधिनियम लागू करने के लिए प्रदेश सरकार के नाम ज्ञापन जिलाधिकारी या उप जिलाधिकारी को दिया जाएगा.

इसके अलावा 5 सितंबर को सभी अधिवकता मुख्य सचिव उत्तर प्रदेश व पुलिस महानिदेशक का पुतला दीवानी परिसर में फूंकेंगे. 6 सितंबर को कलम बंद हड़ताल जारी रखते हुए बार काउंसिल द्वारा बुलाई गई वर्चुअल आपात बैठक में दोपहर तीन बजे भाग लेंगे. इस आशय का प्रस्ताव जिला जल को कल सौंपा जाएगा.

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

आगरा

Agra News: Two students drown to death in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में कक्षा 9वीं के दो छात्रों की पानी में डूबने से...

आगरा

Agra Weather: Amidst a heavy rain alert in Agra, the sun came out and temperatures rose…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में भारी बारिश के अलर्ट के बीच बादल छाए और चले...

आगरा

Agra News: Contract worker drowns in Fatehpur Sikri’s Shahi Taalab…#agranews

आगरालीक्स…फतेहपुर सीकरी के शाही तालाब में संविदा कर्मी की डूबने से मौत....

आगरा

Obituaries of Agra on 22nd July 2026

आगरालीक्स:…आगरा में आज उठावनी, आगरालीक्स पर उठावनी प्रकाशित कराने के लिए कॉल...

error: Content is protected !!