आगरालीक्स…आगरा सीए क्लब ने आगरा डॉक्टर्स को टी20 मैच में 36 रन से हराया. सीए अभिनव जैसवाल ने 48 गेंद में बनाया शतक..
कुबेरपुर स्थित सीएएस क्रिकेट ग्राउंड पर दूधिया रोशनी के बीच रविवार शाम को आगरा सीए संघ और आगरा डॉक्टर्स के बीच एक फ्रेंडली मैच खेला गया. सीए संघ के कप्तान गौरव सिंहल ने पहले टॉस जीतकर बल्लेबाज़ी की। सीए अभिनव जयसवाल और कप्तान गौरव सिंहल ने एक विकेट खोकर 20 ओवर में 184 रन बनाए. अभिनव जयसवाल ने 48 गेंद में 100 रन की आतिशी पारी खेली. जवाब में खेलने उतरी आगरा चिकित्सक टीम सभी विकेट खोकर 148 रन हो बना सकी। कप्तान डॉ. आलोक मित्तल 11 रन, डॉ आशुतोष गुप्ता 12 रन, डॉ सौरव गुप्ता 43 रन और डॉ शैलेंद्र यादव ने 25 रन बनाए।

CA अभिषेक अग्रवाल ने 4 ओवर में 33 रन देकर 5 विकेट लिए. मैन ऑफ़ द मैच सीए अभिनव जयसवाल, बेस्ट बैट्समैन गौरव सिंहल, फाइटर ऑफ़ मैच डॉ. सौरव गुप्ता, बेस्ट बॉलर सीए अभिषेक अग्रवाल चुने गए. इस दौरान डॉ. हेमंत बंसल, डॉ. पुनीत उपाध्याय, डॉ. शुभम जैन, करम वीर सिंह, डॉ चंदन, डॉ गौरव गुप्ता, डॉ अशांक गुप्ता, डॉ मनीष गोयल, सीए पुनीत अग्रवाल, सीए जितेंद्र पोपतानी, सीए रोहित दुआ, सीए कणिक अग्रवाल, सीए अखिल, सीए भव्या, सीए चेतन, सीए गौरव रावत, सीए विवेक अग्रवाल, सीए शिवा रावत, सीए बृजेश वर्मा उपस्थित रहे.