आगरालीक्स…Agra News: आगरा कॉलेज में बीएससी बायोटेक में प्रवेश की मेरिट जारी, 23 जून को दस्तावेजों का सत्यापन। ( Agra News: Agra College Bsc Biotech Merit declare#Agra)
आगरा कॉलेज, आगरा के प्राचार्य प्रोफेसर सी. के. गौतम द्वारा दिनांक 21 जून 2025 को बी.एससी. बायोटेक (प्रथम वर्ष) में प्रवेश हेतु शैक्षणिक सत्र 2025–26 की मेरिट सूची विधिवत रूप से जारी कर दी गई है।
कॉलेज द्वारा जारी सूचना के अनुसार सभी श्रेणियों (All Category) के चयनित छात्रों की काउंसलिंग एवं दस्तावेज़ सत्यापन की प्रक्रिया दिनांक 23 जून 2025 (सोमवार) को प्रातः 10:00 बजे से अपराह्न 2:00 बजे तक बायोटेक विभाग, आगरा कॉलेज, आगरा में संपन्न होगी।