आगरालीक्स …..आगरा में दुष्कर्म के आरोप में अरेस्ट किए गए वरिष्ठ अधिवक्ता को कोर्ट में पेश किया गया, कोर्ट से उन्हें अंतरिम जमानत दे दी गई।

आगरा में वरिष्ठ अधिवक्ता प्रकाश नारायन शर्मा को शुक्रवार को पुलिस ने अरेस्ट कर लिया था, उन पर सिकंदरा क्षेत्र में रहने वाली महिला ने दुष्कर्म करने और 40 लाख रुपये लेने के आरोप लगाए थे, इस मामले में चार जनवरी को थाना न्यू आगरा में मुकदमा दर्ज किया गया था। वरिष्ठ अधिवक्ता प्रकाश नारायन शर्मा ने भी महिला पर ब्लैकमेल करने और दो करोड़ की रंगदारी मांगने के आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया था।
नौ फरवरी तक के लिए मिली अंतरिम जमानत
शनिवार सुबह वरिष्ठ अधिवक्ता प्रकाश नारायन शर्मा को कोर्ट में पेश किया गया, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट ने जमानत प्रार्थना पत्र खारिज कर दिया। इसके बाद जिला जज की अदालत में अंतरिम जमानत प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किया गया, बेटे की शादी का हवाला दिया गया, इसके बाद उन्हें चार दिन की सशर्त अंतरिम जमानत दे दी गई, इस दौरान वरिष्ठ अधिवक्ता प्रकाश नारायन शर्मा को कोर्ट में पासपोर्ट जमा करने के आदेश दिए हैं, साथ ही अंतरिम जमानत की अवधि समाप्त होने पर कोर्ट में समर्पण करने के आदेश दिए गए हैं।