आगरालीक्स आगरा से ग्वालियर 1.30 घंटे में पहुंचने के लिए बन रहे ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस वे के लिए ककरारी गांव में सर्किट रेट पर रार मची हुई है, जमीन का अधिग्रहण नहीं हो पा रहा है। ( Agra News: Agra Gwalior Greenfield Expressway construction May start in January 2026#Agra)
आगरा में इनर रिंग रोड से ग्वालियर में सुसेरा गांव बाईपास तक जोड़ने वाला 88 किलोमीटर लंबे ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस वे का निर्माण जनवरी 2026 से शुरू होना है। 4613 करोड़ से बनने वाले ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस वे के लिए राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण मैसर्स जीआर इंफ्राप्रोजेक्टस से करार कर चुका है। बिल्ड आपरेट ट्रांसफर यानी टोल मोड पर यह एक्सप्रेस वे बनना है। इसके लिए 20 साल का अनुबंध किया गया है।
ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस के लिए आगरा के सदर और फतेहाबाद तहसील के 14 गांव की करीब 100 हेक्टेयर जमीन अधिग्रहित होनी है, इसमें से ककरारी गांव में जमीन पर कब्जा नहीं मिल पा रहा है, यहां करीब सात करोड़ का मुआवजा उपलब्ध कराया जाना है। एक्सप्रेस वे का निर्माण 30 महीने में पूरा होना है, एक्सप्रेस वे बनने के बाद आगरा से ग्वालियर पहुंचने में महज 1.30 घंटे का समय लगेगा।