आगरालीक्स…आगरा इस समय जैसलमेर से भी ज्यादा गर्म है. चुनाव मतगणना के बाद बढ़ गई है आगरा की गर्मी. जानिए आज का तापमान और आने वाले दिनों का हाल…
आगरा में इस समय भीषण गर्मी पड़ रही है. दिन का तापमान तो 40 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंच गया है तो वहीं रात को भी गर्मी महसूस होने लगी है. सोमवार को तो आगरा राजस्थान के जैसलमेर से भी ज्यादा गर्म रहा. जैसलमेर का अधिकतम तापमान सोमवार को जहां 38.6 डिग्री सेल्सिसयस रहा तो वहीं आगरा का अधिकतम तापमान सोमवार को 39 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. ये सामान्य से 6 डिग्री सेल्सिसयस अधिक है. वहीं न्यूनतम तापमान की बात करें तो सोमवार को आ्रगरा का न्यूनतम तापमान भी सामान्य से 4 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा, जो कि 20.0 डिग्री दर्ज किया गया.

इस सप्ताह ऐसी ही रहेगी स्थिति
मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि आगरा में मौसम की स्थिति आने वाले सप्ताह तक ऐसी ही रहने वाली है. दिन का तापमान 40 डिग्री तो रात का तापमान 22 डिग्री के करीब रहेगा.