आगरालीक्स…आगरा—अजमेर इंटरसिटी एक्सप्रेस 1 जून को रहेगी कैंसिल, जयपुर—मथुरा भी नहीं चलेगी.
कि उत्तर पश्चिम रेलवे के कानोता- खातीपुरा रेल खंड के बीच एलसी-209 और 210 के स्थान पर आरयूबी के निर्माण के लिए आरसीसी बॉक्स लगाना है जिसके कारण निम्नवत ट्रेन प्रभावित रहेंगी.गाड़ी संख्या 12195/12196 आगरा फोर्ट- अजमेर- आगरा फोर्ट अपने प्रारंभिक दिनांक 01.06.2025 को निरस्त रहेगी।
गाड़ी संख्या 51973/51974 मथुरा- जयपुर- मथुरा अपने प्रारंभिक दिनांक 01.06.2025 को निरस्त रहेगी।l
गाड़ी संख्या 20404 लालगढ़- प्रयागराज अपने प्रारंभिक दिनांक 02.06.2025 को लालगढ़ और मथुरा जंक्शन के मध्य आंशिक रूप से निरस्त रहेगी।
रेगुलेट ट्रेन
1.गाड़ी संख्या 12404 लालगढ़- प्रयागराज अपने प्रारंभिक दिनांक 01.06.2025 को लालगढ़ स्टेशन पर 90 मिनट रेगुलेट रहेगी।