आगरालीक्स ….आगरा लखनऊ इंटरसिटी कल से निरस्त, कई गाड़ियों के रूट बदले गए। आगरा झांसी की कई ट्रेनें प्रभावित।
कानपुर स्टेशन पर काम चल रहा है। इसके चलते कई ट्रेनें निरस्त की गई है। आगरा लखनऊ इंटरसिटी को 11 से 13 अप्रैल तक निरस्त कर दिया गया है। कानपुर वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी समेत चार ट्रेनें भी 11 से 13 अप्रैल तक निरस्त रहेंगी।

इन गाड़ियों का रूट किया गया डायवर्ट
अजमेर सियालदाह 10 से 12 अप्रैल तक आगरा फोर्ट स्टेशन पर नहीं रुकेगी, यह ट्रेन प्रयागराज, छिवकी, मानिकपुर, आगरा कैंट होकर चलेगी। कामाख्या डॉ. अंबेडकर नगर 11 अप्रैल को लखनऊ व कानपुर के बीच दो घंटे रुकी रहेगी, हावड़ा बीकानेर, हावड़ा जोधपुर, कालका हावड़ा ट्रेन एक से दो घंटे रोककर निकाली जाएंगी।