आगरालीक्स…आगरा मेट्रो कर्मियों ने मनाया हिंदी दिवस. 29 सितंबर तक हिंदी भाषा में बोलकर ही किए जाएंगे काम…लिया ये संकल्प
आगरा मेट्रो परियोजना निदेशक कार्यालय में उत्साह के साथ हिंदी दिवस मनाया गया। इस उपलक्ष्य पर विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिनमें प्रश्नोत्तरी, अनुवाद, निबंध, सुलेख आदि प्रतियोगिताएँ थीं। आगरा मेट्रो कर्मियों ने हिंदी दिवस पर अपनी प्रतिभागिता दर्ज की। इस अवसर पर सुरेंद्र सिंह, (मुख्य परियोजना प्रबंधक) सुशील भट्ट (मुख्य परियोजना प्रबंधक- ४), विजय कपिल (सुरक्षा आयुक्त) एवं अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

अधिकारियों ने अधिक से अधिक हिंदी भाषा का प्रयोग करने का संकल्प लिया और हिंदी भाषा पर गर्व होने का संदेश दिया। आगरा मेट्रो में 14 सितंबर 2023 से 29 सितंबर 2023 तक हिंदी पखवाड़ा मनाया जाएगा। इसके अंतर्गत कार्यालय में अधिक से अधिक हिंदी भाषा में कार्य होंगे। पखवाड़े के समापन पर प्रतियोगिताओं में विजयी प्रतिभागियों को सम्मानित किया जाएगा।