Wednesday , 22 July 2026
Home आगरा Agra News: Two day live surgery and hysteroscopy workshop in Agra from 16th September, problems related to uterus will be discussed…#agranews
आगराटॉप न्यूज़

Agra News: Two day live surgery and hysteroscopy workshop in Agra from 16th September, problems related to uterus will be discussed…#agranews

200

आगरालीक्स…आगरा में 10 घंटे में होंगे 30 आपरेशन, अमेरिका, इटली के डाक्टर करेंगे लाइव सर्जरी. एंडो मास्टर क्लास में बच्चेदानी से जुड़ी समस्याओं पर चर्चा की जाएगी

अमेरिका, इटली, ब्राजील के डॉक्टर बच्चेदानी से जुड़ी समस्याओं के लिए दूरबीन विधि से आपरेशन करेंगे। यहां ताज होटल एंड कन्वेंशन सेंटर में लाइव टेलीकास्ट किया जाएगा। 10 घंटे में तीन देशों के साथ ही डॉ. कमलेश टंडन हॉस्पिटल सहित चार आपरेशन थिएटर से 30 आपरेशन किए जाएंगे। गुरुवार को डॉ. कमलेश टंडन हॉस्पिटल एंड टेस्ट टयूब बेबी सेंटर में आयोजित पोस्टर विमोचन कार्यक्रम में आयोजन अध्यक्ष डॉ. अमित टंडन ने बताया कि 16 और 17 सितंबर को ताज होटल एंड कन्वेंशन सेन्टर, फतेहाबाद रोड पर दो दिवसीय लाइव सर्जरी एवं हिस्ट्रोस्कोपी वर्कशॉप तथा एंडो मास्टर क्लास में बच्चेदानी से जुड़ी समस्याओं पर चर्चा की जाएगी।

इंडियन एसोसिएशन आफ गायनेकालाजिकल एंडोस्कोपिस्ट (आईएजीई) यूपी चैप्टर के द्वारा आयोजित कार्यशाला में पहले दिन 16 सितम्बर को सुबह आठ से शाम छह बजे तक लाइव सर्जरी की जाएंगी। अमेरिका से डॉ. गैरी मारकस एंड्रोमेट्रेक्टॉमी, इटली से मेरियो मेलाजोकी गंभीर एंडोमेट्रोइसिस और ब्राजील से रितेन रिब्रेरो बच्चेदानी की सर्जरी करेंगे। डॉ. कमलेश टंडन हास्पिटल से भी लाइव सर्जरी की जाएंगी। डॉ. अमित टंडन बार बार पेशाब टपकना, बार बार गर्भपात होना। बी रमेश बच्चेदानी का मुंह खोलने, अहमदाबाद से डॉ. संजय पाटिल सर्जरी करेंगे। इन सभी सर्जरी का लाइव टेलीकास्ट कार्यशाला स्थल ताज होटल एंड कन्वेंशन सेंटर में किया जाएगा। शाम छह बजे का शुभारंभ 16 सितंबर की शाम मुख्य अतिथि होंगे केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी और पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन, पृथ्वी विज्ञान मंत्री डॉ. हर्षवर्धन और केंद्रीय स्वास्थ्य राज्य मंत्री प्रो. एसपी सिंह बघेल करेंगे। विशिष्ट अतिथि पुलिस आयुक्त आगरा डॉ. प्रीतिंदर सिंह और एसएन के प्राचार्य डॉ. प्रशांत गुप्ता होंगे।

वहीं, 17 सितंबर को सुबह के सत्र में बच्चेदानी से जुड़ी समस्याओं के इलाज पर विचार विमर्श किया जाएगा। इसके बाद आइवीएफ पर कार्यशाला आयोजित की जाएगी। डॉ. कमलेश टंडन हास्पिटल से डॉ. वैशाली टंडन, डॉ. जयदीप मल्होत्रा डॉ. निहारिका मल्होत्रा और डॉ. केशव मल्होत्रा अंडाशय से अंडा निकालने और भ्रूण तैयार करने की लाइव प्रस्तुति देंगे। शाम को कास्मेटिक और एस्थिेटिक गायनेकालोजी में डॉ. नरेश मल्होत्रा के साथ ही अन्य चिकित्सक यौनि से जुड़ी समस्याओं के इलाज पर चर्चा करेंगे। इस अवसर पर डॉ. सुषमा गुप्ता, डॉ. वैशाली टंडन, डॉ. अनुपम गुप्ता, डॉ. पूनम यादव, डॉ. शिखा सिंह, डॉ. रिचा, डॉ. गार्गी गुप्ता, डॉ. रूपाली, डॉ. अंजली, शुभांजली सेन, डॉ. स्मिता, डॉ. सविता त्यागी, डॉ. रेखा रान आदि मौजूद रहे।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

टॉप न्यूज़

Agra News: Samajwadi Party anger erupts in Agra over Akhilesh Yadav’s detention; protests held…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में फूटा सपाइयों का गुस्सा. दिल्ली में अखिलेश यादव को हिरासत...

टॉप न्यूज़

Agra News: VC held a high-level review meeting regarding preparations for the university’s 92nd convocation ceremony in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में डॉ. भीमराव आंबेडकर विवि का 92वां दीक्षांत समारोह 3 अगस्त...

आगरा

Agra News: Ticket checking at railway stations, Over ₹1.86 crore in fines collected in 20 days…#agranews

आगरालीक्स…आगरा मंडल के रेलवे स्टेशनों पर टिकट चेकिंग. 20 दिन में 1.86...

आगरा

Agra News: Another road caved in in Agra; a deep pit formed in the middle of the road…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में एक और सड़क धंसी. बीच सड़क पर बन गया गहरा...

error: Content is protected !!