आगरालीक्स..Agra News: आगरा मेट्रो का ट्रायल 26 जनवरी से, ताजमहल पूर्वी गेट से आरबीएस स्टेशन तक दौड़ेगी मेट्रो। धूल कण की रोकथाम न करने पर मेट्रो कारपोरेशन पर 7.50 लाख रुपये का जुर्माना। ( Agra News: Agra Metro trial from 26th January 2026, Fine of Rs 7.50 Lakh#Agra)
आगरा मेट्रो के पहले कॉरिडोर में ताजमहल पूर्वी गेट से सिकंदरा तक 14 किलोमीटर में 13 मेट्रो स्टेशन बनाए जा रहे हैं। अभी तक ताजमहल पूर्वी गेट से श्री मनकामेश्वर मंदिर स्टेशन तक मेट्रो का संचालन हो रहा है। श्री मनकामेश्वर मंदिर से एसएन मेडिकल कालेज, आगरा कॉलेज, राजा की मंडी, आरबीएस कॉलेज तक काम पूरा हो चुका है। आईएसबीटी पर भी काम चल रहा है।
26 जनवरी से होगा ट्रायल
श्री मनकामेश्वर मंदिर से आरबीएस कॉलेज मेट्रो स्टेशन तक 26 जनवरी से ट्रायल शुरू हो जाएगा। इसमें आईएसबीटी मेट्रो स्टेशन को भी शामिल किया जाएगा पहले मेट्रो को 10 किलोमीटर प्रति घंटा की स्पीड से चलाया जाएगा इसे बढ़ाकर 80 किलोमीटर प्रति घंटा तक किया जाएगा। वहीं, अप्रैल में ताजमहल पूर्वी गेट से आरबीएस कॉलेज मेट्रो स्टेशन तक आगरा मेट्रो का संचालन शुरू हो जाएगा।
7.50 लाख रुपये लगाया जुर्माना
आगरा के मेट्रो निर्माण में मानकों की अनदेखी की जा रही है, धूल कण बढ़ने से एक्यूआई बढ़ रहा है और लोगों को परेशानी हो रही है। ऐसे में नगर निगम ने मेट्रो कारपोरेशन पर 7.50 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है।