Thursday , 4 June 2026
Home बिगलीक्स Agra News: Agra Nagar Nigam got a budget of Rs 1493.44 crore. Now the nigam will collect trade license fee on 33 items instead of 11…#agranews
बिगलीक्स

Agra News: Agra Nagar Nigam got a budget of Rs 1493.44 crore. Now the nigam will collect trade license fee on 33 items instead of 11…#agranews

743

आगरालीक्स…आगरा नगर निगम को मिला 1493.44 करोड़ का बजट. 11 की जगह अब 33 मदों में ट्रेड लाइसेंस शुल्क भी वसूलेगा निगम. कुत्तों की नसबंदी और हाउस टैक्स को लेकर किया गया यह निर्णय

वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए नगर निगम के प्रस्तावित बजट को सोमवार को कार्यकारिणी समिति की बैठक में हरी झंडी दिखा दी गई। 1493.44 करोड़ के अनुमानित बजट को स्वीकृति के लिए सदन के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा। बजट बैठक की अध्यक्षता महापौर हेमलता दिवाकर कुशवाह और नगर आयुक्त अंकित खंडेलवाल ने संयुक्त रुप से की। संचालन मुख्य वित एवं लेखा अधिकारी बृजेश सिंह ने किया। प्रस्तुत किये गये बजट के सापेक्ष 1300.77 करोड़ रुपये के व्यय का अनुमान लगाया गया है।

इस दौरान कुल 72 मदों में ट्रेड लाइसेंस शुल्क लेने के लिए कार्यकारिणी के समक्ष प्रस्ताव रखा गया, जिसमें 11 मदों में पहले से शुल्क लिया जा रहा था, 69 नये मदों में ट्रेड लाइसेंस शुल्क लेने का प्रस्ताव रखा गया। कार्यकारिणी सदस्यों से चर्चा के बाद महापौर ने ट्रेड लाइसेंस शुल्क से छोटे व्यापारियों को राहत देने की बात की और कुल 72 में से 33 मदों में ट्रेड लाइसेंस शुल्क लेने पर मुहर लगी और सर्वसम्मति से पास कर दिया गया। इस मद को 85 लाख 72 हजार से बढ़ाकर आगामी वित्तीय वर्ष के लिए दो करोड़ कर दिया गया है। इसके अलावा विज्ञापनों से होने वाली आय को भी आठ से बढ़ाकर नौ करोड़ रुपये कर दिया गया है।

कुत्तों की नसबंदी के लिए छह से बढ़ाकर 7.60 करोड़ करने का प्रस्ताव रखा गया जिस पर कार्यकारिणी सदस्य रवि माथुर ने अपत्ति व्यक्त की। इसे खर्च करने की अनुमति सदन की अनुमति मिलने के बाद ही दी जाएगी। राज्य सरकार की तीन नवीन योजना सीएम ग्रिड में 200 करोड़, नगरीय क्षेत्रों में उपवन योजना में एक करोड़ और मुख्यमंत्री वैश्विक नगरोदय योजना के तहत नगर निगम को 20 करोड़ का बजट मिलने का भी अनुमान लगाया गया है। जिसका प्राविधान बजट में किया गया है। इस दौरान जलकल विभाग के लिए 152 करोड 23 लाख के बजट रखा गया जिसके सापेक्ष 137 करोड़ 85 लाख के व्यय का अनुमान लगाया गया है। इसे भी कार्यकारिणी समिति द्वारा स्वीकृत कर दिया गया। आगरा में स्वच्छ सर्वेक्षण के मद्देनजर आगरा की रैंकिंग बढ़ाने के उद्देश्य से वर्तमान वित्तीय वर्ष में पांच करोड़ रुपये दिया गया है। विविध मदों से प्राप्त होने वाली ये राशि पूर्व में 12 करोड़ थी जो अब बढ़ाकर 17 करोड़ कर दी गयी है।

टैक्स में मिलेगी दस प्रतिशत की छूट
एक अप्रैल से 31 जुलाई तक हाउस टैक्स जमा करने वालों को दस प्रतिशत की छूट का प्राविधान भी किया गया है। कार्यकारिणी ने इस प्रस्ताव को भी सर्वसम्मति से पारित कर दिया। इसके अलावा जलकर, सीवर और जलमूल्य भी एकमुश्त जमा कराये जाने पर 31 मार्च तक छूट को बढ़ा दिया गया है। ये छूट 15 फरवरी दी गयी थी। बैठक के दौरान अपर नगर आयुक्त सुरेंद्र प्रसाद यादव, उपनगर आयुक्त सरिता सिंह,लेखाधिकारी विपिन कुमार यादव, मुख्य अभियंता बीएल गुप्ता, मुख्य अभियंता विद्युत एवं यांत्रिक अजय राम, महाप्रबंधक जलकल अरुणेन्द्र राजपूत, पशु कल्याण अधिकारी डाक्टर अजय सिंह के अलावा उपसभापति हेमलता चौहान, के अलावा कार्यकारिणी सदस्य रवि माथुर, अमित पटेल, हरीओम गोयल, बनवारीलाल, मुरारी लाल अग्रवाल, गजेंद्र सिंह, मिनाक्षी वर्मा ,बंटी माहौर, और आसीश सिंह आदि भी उपस्थित रहे।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

बिगलीक्स

Sad News: Fire breaks out in a six-story hotel in Delhi, killing 21 people, including 11 foreign nationals…#delhinews

नई दिल्लीलीक्स…दिल्ली के 6 मंजिला होटल में लगी आग. 21 की मौत....

बिगलीक्स

Agra Live News: An inter college was operating in a building built over a drain in Agra, Video…#agranews

आगरालीक्स…देखें वीडियो, आगरा में बारिश ने खोली पोल. नाले के ऊपर ​बनी...

बिगलीक्स

Agra Live News: Two Arrested in Pradhan Son Murder Case in Agra…#agranews

आगरालीक्स…वीडियो देखें, दुस्साहस आगरा में प्रधान पुत्र की कार में गोली मारकर...

बिगलीक्स

Delhi Malviya Nagar Fire: 21 died in Lemon Green restaurant, 47 rescued

नईदिल्लीलीक्स.. दिल्ली के मालवीय नगर में लेमन ग्रास रेस्टोरेंट में आग से...

error: Content is protected !!