Tuesday , 4 February 2025
Home टॉप न्यूज़ Agra News: Agra Nagar nigam will register pet dogs and cats, know the charges…#agranews
टॉप न्यूज़

Agra News: Agra Nagar nigam will register pet dogs and cats, know the charges…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में 80 हजार से अधिक पालतू कुत्ते और बिल्ली. घर—घर जाकर कुत्ते—बिल्लियों का होगा रजिस्ट्रेशन. जानिए क्या होगा रजिस्ट्रेशन चार्ज और कैसे किया जाएगा रजिस्ट्रेशन

नगर निगम प्रशासन नगर में पालतू कुत्ते और बिल्लियों के पंजीकरण को अभियान चलाएगा। पंजीकरण न कराने वाले कुत्ते व बिल्लियों पर जुर्माना लगाया जाएगा। इसकी जानकारी पशु कल्याण अधिकारी डॉ. अजय कुमार सिंह ने दी है। नगर आयुक्त के निर्देशन में नगर निगम की आय बढ़ाने की दिशा में लगातार प्रयास किये जा रहे हैं। इसी क्रम में अब नगर क्षेत्र में पाले जाने वाले कुत्तों व बिल्ल्यिों के रजिस्ट्रेशन के लिए अभियान चलाने का निर्णय लिया गया है।

पशु कल्याण अधिकारी के अनुसार एक अनुमान के मुताबिक वर्तमान में अस्सी हजार से अधिक लोगां के पास पालतू कुत्तों व बिल्लियां हैं। इनमें बहुत कम लोगों ने ही इनका रजिस्ट्रेशन नगर निगम में करा रखा है। नगर निगम नियमावली के अनुसार नगर निगम में सभी पालतू जानवरों का रजिस्ट्रेशन जरुरी है। उन्होंने बताया कि देशी नस्ल के कुत्ते पर सौ रुपये और विदेशी नस्ल के कुत्तों के रजिस्ट्रेशन के लिए नगर निगम पांच सौ रुपये रजिस्ट्रेशन शुल्क लेता है। इसके अलावा बिल्ली के लिए रजिस्ट्रेशन शुल्क सौ रुपये निर्धारित किया गया है।

पहले चरण में इसके लिए जागरुकता अभियान चलाते हुए पेैट क्लीनिक पर आने वाले पशु प्रेमियों को रजिस्ट्रेशन कराने के लिए जागरुक किया जाएगा। इसके उपरांत पैेट क्लीनिकों पर होने वाले पालतू पशुओं के रजिस्ट्रेशन के आधार पर पंजीकरण न कराने वाले पालतू जानवरों से जुर्माना वसूल किया जाएगा। दूसरे चरण में नगर निगम की टीमें डोर टू डोर जाकर पालतू पशुओं के पंजीकरण की जांच करेंगी। उन्होंने लोगों से अपील की है कि कुत्ते और बिल्लियों को पालने के लिए नगर निगम में उनका पंजीकरण अवश्य कराएं।

Related Articles

टॉप न्यूज़

Agra News: Car overturns while trying to save cyclist in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में साइकिल सवार को बचाने के प्रयास में कार पलटी. कार...

टॉप न्यूज़

Agra News: Police caught six criminals who committed theft inside buses…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में बसों के अंदर से यात्रियों का सामान, ज्वैलरी चोरी करने...

टॉप न्यूज़

Agra News: Bike rider Youth dies in accident on new southern bypass, Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा के बाईपास पर एक्सीडेंट में युवक की मौत. बाइक से जा...

टॉप न्यूज़

Agra News: School gate fell on children in Agra. five children buried…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में स्कूल का गेट बच्चों के ऊपर गिरा. पांच बच्चे दबे,...