आगरालीक्स…Agra News: आगरा ऑर्थोपेडिक सोसाइटी की नई कार्यकारिणी ने कार्यभार संभाला, अध्यक्ष बने डॉ. अतुल अग्रवाल, सचिव डॉ. अनुपम गुप्ता और कोषाध्यक्ष डॉ. संजीव बोहरा। ( Agra News: Agra Orthopedic society new team takes charge#Agra )
होटल अमर में आयोजित आगरा ऑर्थोपेडिक सोसाइटी अधिष्ठापन समारोह में सोसाइटी के नवनिर्वाचित अध्यक्ष डॉ. अतुल अग्रवाल, सचिव डॉ. अनुपम गुप्ता और कोषाध्यक्ष डॉ. संजीव बोहरा ने कहा कि चिकित्सकों ने मरीज हित और समाज हित में जागरूकता पूर्ण कार्यक्रम करने का संकल्प भी लिया। जन हित के लिए वर्ष भर निरंतर परामर्श शिविरों का किया जायेगा आयोजन। इस बार की नवीन कार्यकारिणी मरीज हित के लिए उचित निर्णय लेगी। निरंतर बड़ रही दुर्घटनाओं के प्रति सावधान करने के लिए यातायात के नियमों के प्रति किया जाएगा जागरूक। विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से हड्डी रोगों से संबंधित नवीन चिकित्सा प्रणाली से सदस्यों और नए चिकित्सकों को कराया जाएगा अवगत।
नवीन कार्यकारिणी द्वारा वर्ष भर विभिन्न प्रकार की कार्यशाला का आयोजन कर देश-विदेश के विशेषज्ञ अपने अनुभवों से चिकित्सकों को करेंगे साझा। मुख्य अतिथि डॉ संजय रस्तोगी, विशिष्ट अतिथि डॉ अतुल श्रीवास्तव, डॉ अशोक विज, डॉक्टर डीवी शर्मा, पूर्व अध्यक्ष डॉक्टर अजय कुमार गुप्ता, सचिव डॉक्टर राजेंद्र कुमार अरोड़ा, कोषाध्यक्ष डॉक्टर अश्वनी सडाना, संचालन डॉक्टर रजत कपूर ने किया। अजय उपाध्याय ने व्यवस्थाएं संभाली।