आगरालीक्स..Agra News: . आगरा में प्रसव के बाद लाभार्थियों को भुगतान जल्द दिलाने, वरिष्ठ नागरिकों के आयुष्मान कार्ड बनाने के निर्देश। ( Agra News: JSY Beneficiary get payment soon#Agra )
स्वास्थ्य विभाग के अन्तर्गत जननी सुरक्षा योजना में लाभार्थियों के भुगतान जारी करने के निर्देश दिए। आयुष्मान भारत योजना में सीनियर सिटीजन के आयुष्मान कार्ड बनाये जाने हेतु योजना का प्रचार प्रसार किया जाए तथा ग्राम चौपाल अथवा पंचायत सचिव के माध्यम से घर-घर जाकर सीनियर सिटीजन के कार्ड बनाए जाएं। वहीं उपचारित लाभार्थियों को ससमय योजना का लाभ दिलाए जाने की स्थिति में सुधार लाने के निर्देश दिए। पीएम सूर्य घर योजना एवं रूफ टाॅप सोलर एनर्जी को लेकर महोदय ने धीमी प्रगति पर नाराजगी व्यक्त की, जिलाधिकारियों को अलग से बैठक करने तथा ज्यादा से ज्यादा सोलर प्लांट स्थापित किए जाने की प्रगति में तेजी लाने के निर्देश दिए।
कृषि विभाग के अन्तर्गत किसान पंजीकरण में सुधार लाया जाए। बैंक क्रेडिट लिंकेज बढ़ाने हेतु लगातार माॅनीटरिंग की जाए। खाद्य विभाग में उचित दर की जो दुकाने निलम्बित हैं, उनका निस्तारण करने तथा जिन जिलों में माॅडल दुकानों का निर्माण कार्य जल्द पूरा कर पुरानी दुकानों को शिफ्ट किए जाने के निर्देष दिए। आवास प्लस सर्वे का शत प्रतिषत कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए जबकि सीएम आवास ग्रामीण में 99 पात्रों को अभी तक पहली किश्त जारी नहीं की गयी है, इसकी जांच करने के निर्देश दिए। सीएम युवा उद्यमी अभियान को लेकर महोदय ने कहा कि फिरोजाबाद, मथुरा और मैनपुरी में ध्यान देने की जरूरत है, लक्ष्य के सापेक्ष मार्जिन मनी का वितरण किया जाए। दिव्यांग जन पेंशन में कोई भी सत्यापन अवशेष न हो, प्रक्रिया लगातार चलती रहे।