आगरालीक्स…आगरा में फर्जी विधायक का रौब—सदर में 18 दिन से रह रहा था होटल में फ्री. बाजार में खाना—पीना भी चल रहा था मुफ्त..
आगरा के थाना सदर क्षेत्र से एक अजब—गजब मामला सामने आया है. दिल्ली का रहने वाला एक व्यक्ति खुद को विधायक बताकर आगरा के सदर स्थित एक होटल में पिछले 18 दिन से फ्री में रह रहा था. यही नहीं, यह जनाब सदर के कई रेस्टोरेंट से फ्री में खाना भी आर्डर करते थे. इनका रौब इतना अधिक था कि कोई इनसे कुछ कह भी नहीं पा रहा था. जिस कार से आए थे उस पर राज्यसभा सांसद लिखा था. इनके साथ इनका एक साथी और था. आगरा के एकलव्य स्टेडियम में भी इन्होंने अपना रौब जमाया और कहा कि मेरे लिए स्पेशल अरेंजेंट कराओ.परेशान होने के बाद होटल संचालक की तहरीर पर पुलिस ने इसके खिलाफ कार्रवाई की है और इसे हिरासत में लिया है.
ये है मामला
दिल्ली नंबर लिखी स्कॉर्पियो थाना सदर स्थित एक होटल पवन के बाहर 29 अक्टूबर को आकर रुकती हे. इनमें से निकले विनोद कुमार ने खुद को विधायक बताते हुए कमरा लिया. कार पर राज्यसभा सांसद लिखा था. इससे होटल और आसपास के लोग प्रभावित हो गए. लेकिन विनोद ने कमरे में प्रवेश लेने के बाद अपना रौब जमाना शुरू कर दिया. पिछले 18 दिन से यह लोग होटल में फ्री में रह रहे थे. होटल और आसपास के रेस्टोरेंट से दिनभर खाने पीने का सामान भी मुफ्त में मंगवाते थे. दबाव बनाने के लिए कहते कि मैं आगरा का विधायक हूं, कल से स्टेडियम में क्रिकेट खेलूंगा. स्पेशल अरेंजमेंट कराओ.
शिकायत दर्ज कराई
परेशान होने के बाद होटल संचालक ने इसकी शिकायत सौदागार पुलिस लाइन चौकी में की. पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है. पुलिस का कहना है कि यह फर्ज तरीके से खुद को विधायक बता रहा था. कार्रवाई की जा रही है.