आगरालीक्स…आगरा पुलिस ने पकड़े पेशेवर चोर. तमंचा, जिंदा कारतूस, चोरी की गई ज्वैलरी, लाइसेंसी राइफल बरामद. आगरा में 5.70 लाख की चोरी को दिया था इन्होंने अंजाम..जानें इनके नाम
आगरा पुलिस ने दो पेशेवर चोरों को पकड़ने में सफलता हासिल की है. इन चोरों ने कागारौल थाना क्षेत्र में 5.70 लाख रुपये की चोरी की वारदात को अंजाम दिया था. सफल अनावरण चोरी की घटना में सलिप्त अंतर्राज्यीय गैंग के 02 शातिर सदस्य अभियुक्तों को थाना कागारौल, एसओजी/सर्विलांस की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा गिरफ्तार किया गया है. पुलिस ने इनके कब्जे से 01 अवैध तमंचा व 02 जिंदा कारतूस 315 बोर, 05 जोड़ी बिछवा, 02 जोड़ी तोडिया/पाजेव, 02 सिक्के (सभी सफेद धातु), रु0 10,000/- नगद, 01 हथौड़ा, 01 अपाचे मोटरसाइकिल (सीजशुदा ) व चोरी की गई 01 रायफल लाइसेंसी . 315 बोर . बरामद किया है.ये है मामला
4 अप्रैल 2025 को थाना कागारौल में सुभाष चन्द चाहर पुत्र प्रेम सिंह चाहर निवासी ग्राम मसेल्या मौंजा जैंगारा थाना कागारौल आगरा द्वारा सूचना दी गई कि रात में चोरों द्वारा घर में घुसकर सन्दूक का ताला तोड़कर वादी के रु0 5,70,000/- केश व सोने-चाँदी के आभूषण व वादी के भाई चन्द्रवीर की लाइसेंसी रायफल, कारतूस चोरी किए गए हैं. पुलिस ने इघटना के सफल अनावरण व घटना में संलिप्त अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु थाना कागारौल पर पुलिस टीमों का गठन किया गया था. 17 अगस्त को गठित पुलिस टीमों द्वारा थाना क्षेत्रान्तर्गत चेकिंग/गस्त के दौरान मुखबिर की सूचना पर मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित 02 अभियुक्तों को रोझौली की तरफ से नहर के रास्ते बैमन के पास से गिरफ्तार किया गया. अभियुक्तों के कब्जे से 01 अवैध तमंचा व 02 जिंदा कारतूस 315 बोर, 05 जोड़ी बिछवा, 02 जोड़ी तोडिया/पाजेव, 02 सिक्के (सभी सफेद धातु), रु0 10,000/- नगद, 01 हथौड़ा, 01 अपाचे मोटरसाइकिल बरामद की गई. अभियुक्तों की निशादेही पर मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित चोरी रायफल लाइसेंसी (छीटदार कपड़े में लिपटे हुए) को नगला परमसुख रोड़ पर बाये तरफ बने मकाननुमा खंडर से बरामद किय गया. बरामद चोरी किये हुए माल के सम्बन्ध में मुकदमा उपरोक्त में धारा 317(2)/61(2)/112(2) बीएनएस की बढ़ोत्तरी की गई तथा बरामद अवैध तमंचा के सम्बन्ध में थाना कागारौल पर मु0अ0सं0 132/2025 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट पंजीकृत किया गया.
पुलिस टीम द्वारा गिरफ्तार अभियुक्तों से पूछताछ की गई तो अभियुक्तों ने बताया कि ये वही चोरी का माल है जो उन्होंने अपने अन्य साथियों बबलू, लाखन, ध्रुव के साथ मिलकर अप्रैल में ग्राम मसेल्या कागारौल में घर में से चोरी किया था. ये उनके हिस्से में आये थे. ग्राम मसैल्या में हुई चोरी हुई रायफल व कारतूसो के सम्बन्ध में पूछने पर बताया कि उन्होनें रायफल व कारतूस भी चोरी किये थे जिनको पुलिस से पकडे जाने के डर से नीरज व बबलू ने नगला परमसुख रोड़ पर बाये तरफ बने मकाननुमा खंडर में छुपा दिया था जो कि पुलिस को बरामद करा दिया है. हथोडे के सम्बन्ध में बताया कि वह लोग जिस घर में चोरी करते है उसका ताला इससे तोडते है. वह लोग फिर से चोरी के लिए आये थे कि पुलिस ने पकड़ लिया.
गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण:-
देवेन्द्र सिंह पुत्र लाखन सिंह निवासी सुखेपुर थाना कंचनपुर धौलपुर राजस्थान । (अवैध तमंचा बरामद)
नीरज पुत्र गब्बर निवासी सुखेपुर थाना कंचनपुर धौलपुर राजस्थान।
बरामदगी का विवरणः-
- 01 रायफल लाइसेंसी व 20 जिंदा कारतूस 315 बोर ।
- 01 अवैध तमंचा व 02 जिंदा कारतूस 315 बोर।
ऑलर्स - 05 जोड़ी बिछवा, 02 जोड़ी तोडिया/पाजेव, 02 सिक्के (सभी सफेद धातु)।
- रु0 10,000/- नगद ।
- 01 हथौड़ा, 01 छींटदार कपड़ा (रायफल से लिपटा हुआ)
- 01 अपाचे मोटरसाइकिल (सीजशुदा )