Tuesday , 21 April 2026
Home बिगलीक्स Agra News: Agra Police prohibitory order till 20 August for Hotel, Bar, Restaurant, Pub#Agra
बिगलीक्स

Agra News: Agra Police prohibitory order till 20 August for Hotel, Bar, Restaurant, Pub#Agra

511

आगरालीक्स …Agra News: आगरा में देर रात तक युवाओं को नशा कराने पर होटल, रेस्टोरेन्ट्स, नाईट क्लब बार,डिस्कोथेक,पब,फार्म हाउस के मैनेजर व संचालक पाबंद, निषेधाज्ञा जारी।


आगरा में होटल, रेस्टोरेन्ट्स, गेस्ट हाउसेज, नाईट क्लब बार, मॉल, डिस्कोथेक,पब,लॉजिग हाउस,बोर्डिंग,इंटिंग हाउस व फार्म हाउस आदि में होने वाली पार्टियां शहर के युवाओं का स्टेटस सिंबल बनती जा रही है, जिससे शहर में पढ़ाई करने आये अधिकतर छात्र-छात्राओं में भी आकर्षण बढ़ रहा है। इन संस्थाओं के कुछ ग्राहकों द्वारा नशे की हालत में विभिन्न आपराधिक घटनाओं को अंजाम देने की घटनाएं भी सामने आ रही है। कमिश्नरेट आगरा में देर रात्रि तक अवैध रूप से युवाओं द्वारा पार्टियों की जाती है तथा तेज ध्वनि में डीजे बैण्ड आदि को देर रात तक बजाया जाता है, जिसके कारण अत्यधिक ध्वनि प्रदूषण होता है और आस-पास निवासरत नागरिकों के लिए परेशानियां व अव्यवस्था की स्थिति बनी रहती है। अपर पुलिस आयुक्त राम बदन सिंह द्वारा कमिश्नरेट आगरा द्वारा भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 163 के तहत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुये कमिश्नरेट आगरा के अधिकार क्षेत्र में संचालित उपरोक्त होटल, रेस्टोरेन्ट्स, गेस्ट हाउसेज व फार्म हाउस आदि के संचालको के लिए निम्न आदेश प्रसारित किए गए हैं।


रात 12 बजे के बाद नहीं होगी कोई ग​तिविधि
कमिश्नरेट आगरा क्षेत्र के होटल, रेस्टोरेन्ट्स, गेस्ट हाउसेज, नाईट क्लब बार, मॉल, डिस्कोथेक,पब,लॉजिग हाउस,बोर्डिंग,इंटिंग हाउस व फार्म हाउस आदि के मैनेजरों,संचालको को पाबन्द किया गया है कि वे अपने होटल, रेस्टोरेन्ट्स ईटिंग हाउस व फार्म हाउस आदि में प्रतिबंधित नशीले पदार्थों का इस्तेमाल नहीं करेंगे। अपने परिसर में 10.00 बजे के उपरांत ध्यनि विस्तारक यंत्रो का उपयोग नहीं करेंगे व रात्रि में 12 बजे के बाद किसी प्रकार की गतिविधियों का संचालन नही किया जायेगा।
यह आदेश जनता की सुरक्षा एवं मानव जीवन व लोक-व्यवस्था की सुरक्षा हेतु प्रशान्ति विक्षुब्ध होने की स्थिति को निवारित करने के लिए उपयुक्त वर्णित आवश्यकताओं एवं परिस्थितियों के कारण लोकहित में तत्काल प्रभाव से जारी किया जाता है एवं उन व्यक्तियों के विरुद्ध यह आदेश निर्दिष्ट है, पर सूचना की तामील सम्यक रूप से कराने की गुंजाइश नहीं है। इसलिए यह आदेश एक पक्षीय पारित किया जा रहा है।


20 अगस्त तक जारी किया गया आदेश
इस आदेश को पालन करने तथा अवहेलना नहीं करने के निर्देश दिए हैं साथ ही इस आदेश का व्यतिक्रम,अवहेलना करने वाले व्यक्ति या कम्पनी संस्था के संचालन प्रबन्धन के व्यक्तियों पर भारतीय न्याय संहिता की धारा 223 में उपवन्धित प्रावधानों के तहत दण्डनीय अभियोग चलाया जायेगा। 21.06.2025 से दिनांक 20.08.2025 तक या इससे पूर्व निरस्त किये जाने की अवधि तक प्रभावी रहेगा।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

बिगलीक्स

Agra Live News: Truck hit car on Agra Firozabad Highway in Agra

आगरालीक्स …Agra News: वीडियो देखें …आगरा में हाईवे पर ट्रक की टक्कर...

बिगलीक्स

Agra Live News: Agra’s New DM Manish Bansal will take charge today, Wife DM Noida Medha Roopam native of Agra

आगरालीक्स ..Agra News: .आगरा के डीएम मनीष बंसल आज कार्यभार संभालेंगे, आईआईटी...

बिगलीक्स

Agra Live News: Woman oppose Marriage of Boy friend in Agra

आगरालीक्स …Agra News: आगरा में​ रिलेशनशिप में रह रही युवती ने बारात...

बिगलीक्स

Agra Live News: Two car collides on Mugal Road Agra, Couple & His two child injured, Video

आगरालीक्स…Agra News: आगरा में शादी से लौटते समय रात में दो कारों...

error: Content is protected !!