आगरालीक्स…Agra News: आगरा से जयपुर तक की अनूठी कार रैली, पहेलियों को सुलझाने में जुटा रहा पूरा परिवार, टीम निट्रो बनी विजेता। ( Agra News: Team Nitro wins Agra-Jaipur BNI Heritage Car Rally#Agra )
दिमाग को उलझा देनी पहेलियों और रोमांच से भरपूर कार रैली किसी किले में छुपे खजाने को ढूंढने के मिशन सेकम नहीं थी। आगरा से प्रारम्भ हुई कार रैली को अपने गनंतव्य जयपुर स्थित लोहगढ़ किले तक पहंचने से पहले छह चेक प्वाइंट पर पहुचने की पहेलियों को सुलझाना था, और वहां पहुंचकर सेल्फी लेकर बतौर प्रमाण भेजनी थी। छह पहेलियों को सुलझाते हुए कम से कम किलोमीटर तय कर सबसे पहले लोहगढ़ किले पहुंचने वाली टीम निट्रो नवाब के कुशाग्र मित्तल, आयूषी मित्तल, राघव बंसल, प्रियंका बंसल इस रोमांचकारी कार रैली के विजेता रहे।
बीएनआई हैरीटेज द्वारा एनएच-2 बेस्ट प्राइज के पास से आयोजित कार रैली को एग्जीक्यूटिव निदेशक प्रवीन कुमार जैन ने झंडी दिखाकर किया। रैली में 15 से अधिक लोगों ने परिवार संग भाग लिया। गंतव्य पहुंचने से पहले छह पहेलियों को सुलझाते हुए छह चेक प्वाइंट से होकर गुजरना जरूरी था। पहेलियों को सुलझाने में हर कोई उलझ गया। सबसे कम समय में रैली पूरी करने वाले बालाजी टीम के दिव्यांशु गोयल, डॉ. अवन्तिका गोयल दूसरे स्थान पर व टाइटन टींम के अपूर्व अग्रवाल, सुमेघा अग्रवाल तीसरे स्थान पर रहे। जयपुर स्थित लोहगढ़ किले पहुंचे, जहां पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन में स्मृति चिन्ह प्रदान कर विजेताओं को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर मुख्य रूप से अध्यक्ष स्वपनदीप मित्तल, उपाध्यक्ष पुलकित सिंघल, सचिव अनुज अग्रवाल, कुशाग्र मित्तल, देविका गुप्ता, राघव बंसल, अरुण राजपूत, मुकुंद गर्ग, स्पर्श बंसल, गौरव पुण्डीर, दिव्यांग गर्ग, हिमांसी सचदेवा, हर्षुल अग्रवाल, हिमांसु गुप्ता, दिव्यांशु, अमित अग्रवाल, अपूर्व आदि उपस्थित थे।